टेनरी में आग लगने मजदूरों में मचा हड़कंप, सहमे रहे आसपास के लोग
चकेरी के शिवगोदावरी क्षेत्र में स्थित टेनरी में आग लगने पर मजदूर शोर मचाते हुए बाहर की ओर भाग निकले।
By AbhishekEdited By: Published: Tue, 21 May 2019 01:22 PM (IST)Updated: Tue, 21 May 2019 01:22 PM (IST)
कानपुर, जेएनएन। चकेरी क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक टेनरी में आग लग जाने से मजदूरों में हड़कंप मच गया। वहीं आग की लपटें देखकर आसपास क्षेत्र के लोग सहमे रहे। सूचना पर दमकल गाड़ी लेकर पहुंचे जवानों ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, संचालक ने एक लाख की कीमत का सामान जलने का अनुमान लगाया है।
चकेरी क्षेत्र के शिवगोदावरी में टेनरी स्थित है। मंगलवार की सुबह टेनरी में कुछ मजदूर काम कर रहे थे, इस बीच अचानक आग लग गई। पहले मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन लपटें तेज होने पर मजदूर शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे। टेनरी में आग लगने से आसपास क्षेत्र में लोग सहम गए। लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ देर में आई फायर ब्रिगेड के जवानों ने पानी डालकर आग बुझाई। इससे आग बढ़ नहीं सकी और ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। आग से करीब एक लाख रुपये का सामान जलने का अनुमान लगाया गया है। फायर अफसर ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें