विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में 35 साल पुराने फर्जी मुठभेड़ केस में 12 पुलिसवालों पर FIR, CBCID जांच में खुलासा; पढ़ें पूरा मामला

Published: Tue, 20 Oct 2026 09:11 AM (IST)

महाराजपुर में 1991 की फर्जी मुठभेड़ की सीबीसीआईडी जांच में सच्चाई सामने आने के बाद 35 साल बाद 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, कानपुर। Kanpur Fake Encounter | महाराजपुर में 1991 में हुई मुठभेड़ की कहानी सीबीसीआईडी की जांच में गलत निकली है। फर्जी मुठभेड़ में 35 साल बाद 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

बता दें कि मामले में 18 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू हुई थी, इनमें छह की मौत हो चुकी है। आरोप था कि मुफ्त में प्लॉट न मिलने पर महाराजपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष विद्या सागर त्रिपाठी ने 12 लोग पकड़े और फर्जी मुठभेड़ दिखाकर उनकी गिरफ्तारी कर ली।

महाराजपुर थाने में 22 अगस्त 1991 को तत्कालीन थाना प्रभारी विद्या सागर त्रिपाठी ने दर्ज मुकदमें में जिक्र किया था कि नर्वल मोड़ पर बदमाश वाहनों को रोककर लूटपाट कर रहे थे। पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई।

मुठभेड़ के बाद गांधीग्राम निवासी राकेश पाठक व उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से अवैध असलहे व विस्फोटक पदार्थ भी बरामद हुआ। मुकदमे दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया।

आरोपी के भाई ने फर्जी मुठभेड़ की शिकायत की

मुख्य आरोपित राकेश पाठक के बड़े भाई देव प्रसाद पाठक ने मुठभेड़ को फर्जी बताया और शासन में शिकायत की। देव प्रसाद ने बताया था कि पुलिस उनके घर से पिता की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक व लाइसेंसी रायफल ले गई। उन्हीं असलहों को मुठभेड़ में प्रयुक्त दिखा दिया।

इन 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस 

नाम वर्तमान पता
उनि बीडी सारस्वत, सेवानिवृत्त निवासी एमआईजी बी-206, ट्रांस यमुना कॉलोनी, एत्माद्दौला, नगर (कमिश्नरेट आगरा), उत्तर प्रदेश
उनि योगेन्द्र नाथ सिंह, सेवानिवृत्त ग्राम मसौढ़ी, चरवा, कौशांबी, उत्तर प्रदेश
हेका हृदय नारायण तिवारी, सेवानिवृत्त ग्राम सीतामढ़ी, कोईरीना, भदोही, उत्तर प्रदेश
का तेज नारायण तिवारी, सेवानिवृत्त ग्राम सोहा, कल्यानपुर, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
का बैजनाथ, सेवानिवृत्त निवासी पसोर, चरवा, कौशांबी, उत्तर प्रदेश
का बृजेश कुमार, सेवारत ग्राम रूपचन्द्रपुर, बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश
का चन्द्रबली, सेवानिवृत्त निवासी ग्राम मवई, सराय अखिल, कौशांबी, उत्तर प्रदेश
का विद्याकान्त शुक्ला, सेवानिवृत्त ग्राम नरवर चौकठा, मांडा, यमुनानगर (कमिश्नरेट प्रयागराज), उत्तर प्रदेश
का रामआसरे, सेवानिवृत्त ग्राम बद्दूपुरी, करारी, कौशांबी, उत्तर प्रदेश
का रमेश कुमार तिवारी ग्राम कतवारीपुर, सरायइनायत, गंगानगर (कमिश्नरेट प्रयागराज), उत्तर प्रदेश
आरक्षी चालक जगेश्वर यादव, सेवानिवृत्त ग्राम गोरा, सोरांव, गंगानगर (कमिश्नरेट प्रयागराज), उत्तर प्रदेश
उनि विवेचक रमेश चन्द्र निवासी ई-2/209, केशव कॉलोनी, देह, चकेरी, उत्तर प्रदेश।

ड्राइवर ने खोल दी पुलिस की पोल

इन आरोपों के बाद शासन ने मामले की जांच सीबीसीआइडी को सौंपी। तत्कालीन इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने जांच शुरू की तो पुलिस ने जिस डीसीएम चालक के साथ लूट व मारपीट का घटना में जिक्र किया था, उस चालक ने पुलिस की कहानी की पोल खोल दी।

उसने बताया कि रामादेवी चौराहे पर एक सिपाही ने कई लोगों को गाड़ी में बैठाया। इसके बाद महाराजपुर थाने से कुछ अन्य पुलिसकर्मी साथ में बैठ गए। नर्वल मोड़ में जाकर पुलिस ने गाड़ी खड़ी करा दी और मुठभेड़ का रूप दे दिया।

25 सितंबर 1995 को ही अंतिम जांच रिपोर्ट के बाद घटना में शामिल सभी पुलिसकर्मियों को दोषी पाया गया था। 

फर्जी मुठभेड़ के सभी 12 निर्दोष पुलिसकर्मी

क्रम नाम व पिता का नाम निवास व थाना
1 राकेश पाठक पुत्र सतीश पाठक मकान नंबर 104, गांधीग्राम, थाना चकेरी, जनपद कानपुर नगर
2 जगदीश द्विवेदी पुत्र रामेश्वर द्विवेदी मकान नंबर 104, गांधीग्राम, थाना चकेरी, जनपद कानपुर नगर
3 राम सिंह उर्फ टेशू पुत्र हाकिम सिंह जामू, थाना बिधनू, जनपद कानपुर नगर
4 कल्लू उर्फ सुरेंद्र कुमार द्विवेदी पुत्र राम नारायण द्विवेदी मकान नंबर 341, सफीपुर, थाना चकेरी, जनपद कानपुर नगर
5 पप्पू सिंह पुत्र रामहेत कुडवाना, बहादुर नगर, थाना बिधनू, जनपद कानपुर नगर
6 शिवकुमार पुत्र देवी लाल मकान नंबर 104, गांधीग्राम, थाना चकेरी, जनपद कानपुर नगर
7 रामू पुत्र लक्ष्मी नारायण मकान नंबर 104, गांधीग्राम, थाना चकेरी, जनपद कानपुर नगर
8 महेंद्र सिंह पुत्र नंद किशोर मकान नंबर 65/23, गांधीग्राम, थाना चकेरी, जनपद कानपुर नगर
9 पप्पू सरदार उर्फ हरजेंद्र सिंह पुत्र शिव सिंह मकान नंबर 185, एन-2 रोड, रतनपुर पनकी, थाना चकेरी, जनपद कानपुर नगर
10 सरदार अजीत सिंह पुत्र अवतार सिंह मूल निवास रायपुर रसूलपुर, थाना भीमपुर, जनपद जालंधर, पंजाब। वर्तमान निवास मकान नंबर 135/ए, शास्त्री नगर, थाना काकादेव, कानपुर नगर
11 लालजी पुत्र घसीटे मकान नंबर 104, गांधीग्राम, थाना चकेरी, जनपद कानपुर नगर
12 दिनेश कुमार पुत्र बुद्ध प्रकाश मकान नंबर 476, जनता नगर, थाना नौबस्ता, जनपद कानपुर नगर। मूल निवास कस्बा व थाना डेरापुर, जनपद कानपुर देहात

मुकदमे का विवरण

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध असलहे व बम बरामद किए थे, जिसके आधार पर थानाध्यक्ष विद्यासागर त्रिपाठी द्वारा थाना महाराजपुर, जनपद कानपुर नगर में मुअसंस 275/1991 (धारा 399/402/307 भादवि) एवं मुअसंस 276/1991 से 287/1991 तक (धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम) पंजीकृत कराया गया था। इसकी विवेचना तत्कालीन उनि/थानाध्यक्ष रमेश बन्द नटोने, थाना नर्वल, जनपद कानपुर नगर द्वारा संपादित की गई थी।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस

क्र.सं.

कानून / अधिनियम धारा / संख्या
1 भा द सं 1860 194
2 भा द सं 1860 195
3 भा द सं 1860 182
4 भा द सं 1860 211
5 भा द सं 1860 218
6 भा द सं 1860 220
7 भा द सं 1860 323
8 भा द सं 1860 342

यह भी पढ़ें- पंचायत चुनाव से पहले हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंचेगी यूपी पुलिस, शामली में एसपी के निर्देश पर अभियान शुरू