विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मामी के प्यार में अंधा भांजा... रास्ते से मामा को हटाने आया तो तमंचे के साथ पुलिस ने दबोचा, 2 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

Published: Sun, 16 Aug 2026 11:27 PM (IST)

महाराजपुर के सरसौल में मामी से अवैध संबंधों के चलते भांजे ने मामा की हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भांजे ने मामी के अवैध संबंधों के चलते मामा की हत्या की योजना बनाई।

  2. पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान तमंचे के साथ आरोपी भांजे को पकड़ा।

  3. डीसीपी पूर्वी ने खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया।

संवाद सहयोगी, महाराजपुर (कानपुर)। महाराजपुर के सरसौल में मामी के प्यार में अंधे भांजे ने अपने ही सगे मामा की हत्या करने की योजना बना डाली। मामी से बातचीत कर आरोपित तमंचा लेकर रात में मामा के घर पहुंच गया। लेकिन वारदात के लिए परिस्थितियां अनुकूल न देख वो हाईवे किनारे आकर मौके का इंतजार करने लगा।

इसी बीच पुलिस की नजर उस पर पड़ी तो वो बाइक लेकर भागने लगा। लेकिन घेराबंदी कर पुलिस ने दबोच लिया। आरोपित के पास से पुलिस ने एक तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए।पहले तो आरोपित पुलिस को बरगलाता रहा लेकिन बाद में उसने बताया कि उसके मामी के साथ अवैध संबंध हैं। जिसकी जानकारी पिछले दिनों मामा को हो गई थी।

जानकारी के बाद मामा ने मामी को पीटा था और दोनो की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर देने की बात कही थी। प्रेम संबंधों में बाधा बनता देख उसने मामा को ही रास्ते से हटा देने की योजना बना डाली और घटना को अंजाम देने वो मामा के घर सरसौल आ पहुंचा। लेकिन अपने मंसूबों को पूरा करने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने घटना का राजफाश करने वाले एसीपी चकेरी व उनकी टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि फतेहपुर के बिंदकी निवासी 22 वर्षीय युवक के प्रेम संबंध पिछले दो साल से महाराजपुर के सरसौल कस्बा निवासी 25 वर्षीय अपनी फगी मामी से थे। कुछ दिनो पहले दोनो को फोन पर बातें करते मामा ने सुन लिया था। उसके बाद मामा ने अपनी पत्नी को जमकर पीटा था।

धमकी भी दी थी कि वो पत्नी व भांजे दोनो को कुल्हाड़ी से काट डालेगा। मामी ने ये बात अपने प्रेमी भांजे को बता दी थी। जिसके बाद भांजे ने मामा की हत्या की योजना बना डाली। उसने एक तमंचा खरीदा और शुक्रवार देर रात मामा की हत्या करने के इरादे से सरसौल पहुंच गया। देर रात वो मामा के घर पहुंचा लेकिन उपयुक्त परिस्थितियां न बनते देख वो कुछ देर के लिए हाईवे की तरफ आ गया। सोचा कि थोड़ी देर बाद जाऊंगा और मौका मिलते ही हत्या कर फरार हो जाऊंगा। लेकिन तभी सरसौल चौकी इंचार्ज राजमोहन मिश्रा रात्रि गस्त कर रहे थे।

उन्होंने देर रात संदिग्ध व्यक्ति को देखा तो आवाज दी। आरोपित पुलिस को देखते ही बाइक से भागने लगा। लेकिन घेराबंदी कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपित के पास से पुलिस को एक 315 बोर का तमंचा व तीन जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में उसने स्वीकारा कि मामी से उसके दो साल से प्रेम संबंध चल रहे हैं। प्रेम संबंधों की जानकारी मामा को हो गई थी।

मामा प्यार में रुकावट बन रहा था तो हत्या करने के इरादे से वो सरसौल आया था। आरोपित इतना शातिर था कि अपना मोबाइल घर पर रखकर आया था। ताकि हत्या के बाद सीडीआर व सर्विलांस से उसके खिलाफ पुलिस को कोई सुराग न मिल पाए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को आरोपित को जेल भेज दिया।


पुलिस की सजगता से एक हत्या की वारदात होने से बच गई है। आरोपित को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। राजफाश करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
- सत्यजीत गुप्ता , डीसीपी पूर्वी