Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अभी से फ्रंट फुट पर खेल रही, युवाओं के मतदान पर जता रही भरोसा

भाजपा कार्यकर्ता जहां बूथ स्तर पर घर-घर पहुंच कर इसकी जानकारी लेने लगे हैं कि परिवार में कोई नया मतदाता बनाने लायक युवा तो नहीं है वहीं कांग्रेस रविवार को अपने बूथ अध्यक्षों की पहली बैठक बुलाने जा रही है। अभियान को शुरू करने में थोड़ा झिझक रही है।

By Akash DwivediEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2020 03:20 PM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2020 03:20 PM (IST)
राजनीतिक दल अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कर सके

कानपुर, जेएनएन। विधानसभा चुनाव अभी 16-17 माह दूर हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने इसके लिए अभी से कमर कस ली है। मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का अभियान शुरू होते ही पार्टी ने अपने बूथ स्तर की इकाइयों को मतदाता सूची देकर सक्रिय कर दिया है। जो युवा इस वर्ष 18 वर्ष का हुआ हो या हो रहा हो, उन सभी के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने की कवायद शुरू कर दी है। 17 नवंबर को शुरू हुए इस अभियान का एक तिहाई दौर गुजर चुका है लेकिन हाल ही में उप चुनावों में झटका खाए राजनीतिक दल अभी इस बारे में कुछ भी नहीं कर सके हैं। 

loksabha election banner

भाजपा कार्यकर्ता जहां बूथ स्तर पर घर-घर पहुंच कर इसकी जानकारी लेने लगे हैं कि परिवार में कोई नया मतदाता बनाने लायक युवा तो नहीं है वहीं कांग्रेस रविवार को अपने बूथ अध्यक्षों की पहली बैठक बुलाने जा रही है। समाजवादी पार्टी अब भी इस अभियान को शुरू करने में थोड़ा झिझक रही है। उसे उम्मीद नहीं है कि उसके निचले स्तर के कार्यकर्ता इस अभियान में जुटेंगे भी फिर भी पार्टी 30 नवंबर को इसके लिए बैठक बुलाकर अपनी योजना उन्हेंं बताने की तैयारी कर रही है।

इनका ये है कहना

तिलक हाल में 29 नवंबर को वार्ड अध्यक्षों, पार्षद का चुनाव लड़े सभी प्रत्याशियों, विधानसभा चुनाव लडऩे के सभी इच्छुक लोगों की बैठक बुलाई है। सभी को बूथ स्तर पर मतदाता बनाने के लिए कहा जाएगा। रविवार के बाद इस अभियान को शुरू कर देंगे। जो वार्ड अध्यक्ष चाहें वे कार्यालय से मतदाता सूची भी ले सकते हैं।

                                                                 - हरप्रकाश अग्निहोत्री, शहर अध्यक्ष, महानगर कांग्रेस कमेटी।

इनका ये है कहना

पार्टी ने 30 नवंबर को सभी पूर्व विधानसभा अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। उनके साथ बैठकर मतदाता पुनरीक्षण पर चर्चा की जाएगी। नए विधानसभा अध्यक्षों की घोषणा ना होने से भी समस्या आ रही है। आर्यनगर और सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के विधायक बूथ अध्यक्षों के साथ मिलकर मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ेंगे।

                                                                                               - इरफान, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी।

इनका ये है कहना

लोकतंत्र के हिसाब से देखा जाए तो नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना एक पावन कार्य है। पार्टी ने जिले से लेकर बूथ तक हर स्तर पर इसके लिए सक्रियता से काम शुरू कर दिया है। जिले के पदाधिकारी विधानसभा में प्रभारी हैं और बूथ के पदाधिकारियों ने घर पहुंच कर नए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाने शुरू कर दिए हैं।

                                                                                  - सुनील बजाज, जिलाध्यक्ष, भाजपा उत्तर जिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.