विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में सिविल डिफेंस महिला कर्मी से लूट के आरोपित से मुठभेड़ , एक के पैर में लगी गोली

Published: Wed, 25 Mar 2026 03:00 PM (IST)

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में 21 मार्च को सिविल डिफेंस महिला कर्मी से मंगलसूत्र लूटने वाले बदमाशों से पुलिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 21 मार्च को मंगला विहार प्रथम में सिविल डिफेंस कर्मी हुई थी मंगलसूत्र लूट

  2. मंगलसूत्र लूटने के बाद एक और महिला से लूटा था पर्स

  3. पुलिस ने मुठभे़ड़ के बाद दोनों आरोपितों को किया गिरफ्तार, मंगलसूत्र के पेंडल बरामद

जागरण संवाददाता, कानपर। चकेरी थाना क्षेत्र के मंगला विहार प्रथम में बीती 21 मार्च की शाम सिविल डिफेंस महिला कर्मी बाइक सवारों ने मंगलसूत्र लूट लिया था। मामले में मंगलवार को पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपित के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं, दूसरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

इसके बाद घायल को उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा गया। इसके बाद आरोपित के पास से महिला से लूटे गए मंगलसूत्र के पेंडल बरामद हुआ है, उनके पास से एक तमंचा समेत वारदात में उपयोग हुई बाइक भी बरामद हुई है। आरोपितों ने मंगलसूत्र के बाद एक महिला से पर्स भी लूट लिया था।


चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मंगला विहार प्रथम न्यू पीएसी लाइन निवासी सिविल डिफेंस महिला कर्मी अनीता श्रीवास्तव से बीती 21 मार्च की शाम मंगलाविहार प्रथम में तेज रफ्तार बाइक सवारों ने गले में झप्पटा मारकर मंगलसूत्र तोड़ लिया था। इसके बाद वह छप्पभोग की ओर भाग निकले थे। पीड़िता किसी कार्यक्रम से आईआईटी से वापस घर लौट रहीं थीं।

इस दौरान वह एक दुकान से घर का समान लेने के लिए ई-रिक्शे से घर से पहले ही मामा पीसीओ के पास उतर गईं थीं। फिर वह सड़क पार करते समेत दूसरी तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने अचानक उनके गले में झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया था। मामले में महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। साथ सीसी फुटेज और सर्विलांस की मदद से लुटेरों की तलाश में जुटी थी।

मंगलवार की रात मुखबिर से मिली सूचना पर सनिगवां स्थित अलखनंदा रेलवे ओवरब्रिज के पास बाइक सवार आरोपितों को रोकने का प्रयास किया गया। तो आरोपितों ने पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया। वहीं, पुलिस ने जबाबी फायरिंग में एक एक आरोपित बाबूपुरवा निवासी एहतिशाम के दाहिने पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरे आरोपित किदवई नगर निवासी रियान को भी पकड़ा गया। उनके पास से महिला से लूटा गए मंगलसूत्र का पेंडल , एक तमंचा, दो खोखे कारतूस और घटना में उपयोग हुई बाइक बरामद हुई है।

मंगलसूत्र लूटने के बाद एक और महिला से लूटा था पर्स

थाना प्रभारी के अनुसार आरोपितों ने अनीता श्रीवास्तव से मंगलसूत्र लूटने के बाद मंगला विहार प्रथम में एक महिला का पर्स भी लूटा था। घटना में गया मोबाइल बरामद हुआ है। आरोपितों का आपराधिक इतिहास देखा जा रहा है।