Move to Jagran APP

कानपुर में ई-बसों की संख्या 100 करने की तैयारी, ई-पेमेंट सुविधा के साथ 10 रूटों पर भरेंगी फर्राटा

कानपुर में ई-बसों की संख्या मार्च में शतकीय आकड़ा छू लेगी। शहर को प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा उठाए गए इस कदम की प्रशंसा हो रही है। वर्तमान में 8 रूटों पर चल रही 60 ई-बसों में औसतन 10 हजार यात्री प्रतिदिन यात्रा कर रहे हैं।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 02:56 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 02:56 PM (IST)
कानपुर में ई-बसों की संख्या 100 करने की तैयारी, ई-पेमेंट सुविधा के साथ 10 रूटों पर भरेंगी फर्राटा
कानपुर में आठ रूटों पर इलेक्ट्रानिक बसें चल रही हैं।

कानपुर, जागरण संवाददाता। प्रदूषण कम करने तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए शहर में ई-बसों का संचालन शुरू किया गया है। फिलहाल आठ रूटों पर 60 ई-बसों का संचालन शुरु हो चुका है जोकि मार्च तक 10 रूटों पर 100 ई बसों का संचालन शुरु होना है। ई-बसों में यात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। ई-बसों का मेट्रो फीडर के रूप में भी प्रयोग किया जा रहा है।

loksabha election banner

11 दिसंबर को अहिरवां में बने चार्जिंग स्टेशन के निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 20 बसों का शुभारंभ किया गया। ई-बसें चलने से यात्रियों ने हर्ष व्यक्त किया। इसके बाद 21 दिसंबर को 20 अन्य ई-बसें रूट पर चलना शुरू हुई। नव वर्ष के प्रथम दिन 20 अन्य ई बसें शुरू की गई। इस तरह अब तक आठ रूटों पर 60 ई बसों का संचालन शुरू हो चुका है। प्रतिदिन औसत 10000 यात्री ई बसों से यात्रा कर रहे हैं। मेट्रो फीडर के रूप में 33 ई-बसें चलाई जा रही हैं।

इससे पहले 40 बसों में 25 बसों का संचालन मेट्रो फीडर के रूप में हो रहा था। बाद में आठ अन्य ई-बसों को मेट्रो फीडर के रूप में लगाया गया है। मार्च में संचालित होने वाली 40 ई-बसों में से 20 बसों को भी मेट्रो फीडर के रूप में प्रयोग किया जाएगा। मार्च तक 100 ई बसों का संचालन शुरु होने से 16000 से अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। यात्रियों के लिए ई बसों में जल्द ही बार कोड से किराया अदा करने की सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी। इससे उन यात्रियों को लाभ मिलेगा जो ई पेमेंट करना चाहते है। इसके लिए यात्रियों से फीडबैक भी लिया जा चुका है। अधिकांश यात्रियों ने ई-पेमेंट की मांग की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.