विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में बच्चों के बीच पहुंचे 'दृश्यम' फेम कमलेश सावंत, बोले- लोग गाली न दें तो मैं खुद को फेल मानता हूं

Published: Thu, 22 Oct 2026 05:05 PM (GMT+05:30)

'दृश्यम' में लक्ष्मीकांत गायतोंडे का किरदार निभाने वाले कमलेश सावंत कानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में बच्चों से मिले। उन्होंने ...और पढ़ें

अभिनेता कमलेश सावंत बच्चों के बीच पहुंचे तो उन्हे देखकर बच्चे ऑटोग्राफ लेने के लिए दौड़ पड़े।

HighLights

  1. कमलेश सावंत ने कानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में बच्चों से मुलाकात की।

  2. 'दृश्यम' में गायतोंडे के किरदार पर मिली नफरत को सफलता बताया।

  3. जॉन अब्राहम की 'फोर्स 3' में पुलिस की भूमिका निभाएंगे।

विवेक मिश्र, कानपुर। बॉलीवुड फिल्म दृश्यम में विजय सलगांवकर नाम आज तकरीबन हर किसी को याद है। लेकिन पूरी फिल्म में जिससे सबसे ज्यादा नफरत हुई वो है सब इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत गायतोंडे। इस किरदार को निभाया है अभिनेता कमलेश सावंत ने।

वर्ष 2015 में दृश्यम से लेकर हाल ही में दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई दृश्यम द कन्क्लूजन में सराहनीय अभिनय से उन्हें घर-घर पहचान ऐसे पुलिस वाले के रोल से मिली जो रिश्वत लेता है, विजय के पीछे हाथ धोकर पड़ा है।

लोग इतना नफरत करने लगे कि फेसबुक पर गालियां और जूते मारने तक की बातें लिखते थे। गुरुवार को मैनावती मार्ग स्थित जीडी गाेयनका स्कूल में बच्चों के बीच पहुंचे लक्ष्मीकांत गायतोंडे यानी कमलेश सावंत ने स्वीकारा कि अगर लोग गायतोंडे को गालियां नहीं दे रहे, तो मैं मान लेता कि मैं फेल हो गया। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

kamlesh sawant (1)

बच्चों ने पूछा कि सबको आपसे इतनी नफरत क्यों होती है? इस पर कमलेश हंसते हुए बोले- जब दृश्यम रिलीज हुई तो लोग इंटरनेट मीडिया पर गाली देते थे, कहते थे इस पुलिस वाले को जूता मारो। तभी मैंने समझ लिया था कि गायतोंडे हिट हो गया। अगर लोग गाली न दें तो एक्टर फेल है। इस बार उनकी एंट्री पर थिएटर में तालियां और सीटियां बजीं।

फिल्म में कड़क मिजाज दिखने वाले कमलेश बच्चों के बीच सरल, सहज और मजाकिया अंदाज में नजर आए। उन्होंने रोचक अंदाज में फिल्म में निभाए गए किरदार के बारे में खुलकर बात की। बच्चों को उन्होंने टिप्स भी दिया कि एक्टिंग में चेहरे से ज्यादा आंखें बोलती हैं। सत्र में प्रिंसिपल मोनिका दत्त व स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।

जान अब्राहम की फिल्म में भी पुलिस के रोल में दिखेंगे कमलेश

थिएटर आर्टिस्ट कमलेश अब तक के धारावाहिक व फिल्मी करियर में 14 बार पुलिस का रोल कर चुके हैं। वो बताते हैं कि मेरे गुरु कहते थे कि कभी हीरो होने का घमंड नहीं करना। जो किरदार मिले, उसे पूरी मेहनत से निभाना। वहीं मैंने किया। अब मुझे डायलाग डिलीवरी व मोमेंट्स पर काम करना है।

करियर का टर्निंग प्वाइंट निर्देशक राजकुमार संतोषी की खाकी फिल्म में बड़े स्टार के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि आगामी प्रोजेक्ट में फिल्म बॉलीवुड एक्टर जान अब्राहम अभिनीत फिल्म फोर्स थ्री में बड़े परदे पर पुलिस के रोल में दिखेंगे। अगले साल सिनेप्रेमियों को फिल्म देखने को मिलेगी। कमलेश दृश्यम से पूर्व फिल्म खाकी, भूतनार्थ रिटर्न्स, फोर्स सहित अन्य फिल्मों में दमदार अभिनय कर चुके हैं।

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया गलत

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बारे में उन्होंने कहा कि ये नहीं होना चाहिए थे। फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले कलाकार आम आदमी को तनावपूर्ण जिंदगी से दूर रखकर मनोरंजन कराता है। कलाकारों में दहशत है। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। इसका कोई फायदा नहीं है। मेरा मानना है कि लड़ना है तो देश के लिए लड़ो, सरहद पर जाकर लड़ो। हिंसा में कुछ नहीं रखा है, ये गलत है।

यह भी पढ़ें- फिल्मी सितारों की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से अधिक दर्शकों ने देखा