Move to Jagran APP

CSA की डा. रितु पांडेय को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक का अवार्ड, स्वतंत्रता दिवस पर वैज्ञानिकों और स्टाफ को मिलेगा पुरस्कार

सर्वश्रेष्ठ नवाचार के लिए डा. एसएन पांडेय डा. मनोज कटियार डा. एचजी प्रकाश को पुरस्कृत किया जाएगा। इन्होंने मोबाइल एप तैयार कराया है फसलों व मौसम की जानकारी मिल रही है। यह नाम कुलपति डा. डीआर singh के नेतृत्व में बनी कमेटी के चयन के बाद फाइनल हुए हैं।

By Akash DwivediEdited By: Published: Sat, 14 Aug 2021 09:40 PM (IST)Updated: Sat, 14 Aug 2021 09:40 PM (IST)
सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक का पुरस्कार होम साइंस की डा. रितु पांडेय को मिलेगा

कानपुर, जेएनएन। शिक्षा, शोध, तकनीक, नवाचार, एडवाइजरी, नई प्रजाति के विकास समेत अन्य कार्याें के लिए स्वतंत्रता दिवस पर रविवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के शिक्षकों, वैज्ञानिकों और स्टाफ को पुरस्कृत किया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक का पुरस्कार होम साइंस की डा. रितु पांडेय को मिलेगा। उन्होंने अलसी के तने से धागा निकालने की नई तकनीक विकसित की है। बेस्ट पेपर का अवार्ड निदेशक शोध डा. एचजी प्रकाश, डा. खलील खान, डा. आरपी व्यास, डा. ममता राठौर व मनोज मिश्रा को दिया जाएगा। नई प्रजाति विकसित करने के लिए डा. नलिनी तिवारी और डा. मनोज कटियार, डा. सोमवीर, डा. पीके गुप्ता का सम्मान होगा। डा. नलिनी तिवारी ने अलसी, डा. मनोज कटियार ने मूंग, डा. सोमवीर ने गेहूं और डा. पीके गुप्ता ने जौ की नई प्रजाति तैयार की हैं। सर्वश्रेष्ठ नवाचार के लिए डा. एसएन पांडेय, डा. मनोज कटियार, डा. एचजी प्रकाश को पुरस्कृत किया जाएगा। इन्होंने मोबाइल एप तैयार कराया है, जिससे किसानों को फसलों व मौसम की जानकारी मिल रही है। यह नाम कुलपति डा. डीआर singh के नेतृत्व में बनी कमेटी के चयन के बाद फाइनल हुए हैं। डा. डीआर singh ने बताया की आजादी का 75 वां वर्ष होने पर 41 को उपाधि और 34 को स्थाई नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर 75 का आंकड़ा पूरा होगा।

loksabha election banner

इन्हें भी मिलेगा अवार्ड : डा. एचजी प्रकाश: को शिक्षा, शोध के लिए लीडशिप अवार्ड मिलेगा, डा. आरए यादव व डा. एके सचान: दो हजार से अधिक पौधे लगाने के लिए पौधारोपण अवार्ड मिलेगा। इसी तरह डा. संजीव कुमार singh को राष्ट्र स्तरीय क्विज प्रतियोगिता कराने के लिए, डा. सीपी सचान को उत्पादों की बिक्री में सर्वाधिक राजस्व प्राप्ति के लिए सम्मानित किया जाएगा। डा. मिथिलेश वर्मा को महिला के उत्थान के लिए कार्य करने पर बेस्ट वूमेन एक्सटेंशन वर्कर अवार्ड दिया जाएगा। इसी तरह डा. अशोक कुमार को किचन गार्डन और जैविक खेती के बढ़ावा के लिए बेस्ट एक्सटेंशन अवार्ड मिलेगा। डा. एके singh को निगरानी और समन्वय के कार्य के लिए बेस्ट एक्सटेंशन मैनेजमेंट अवार्ड, डा. खलील खान को किसानों के लिए समय समय पर एडवाइजरी जारी करने के लिए प्रेस एंड मीडिया अवार्ड, डा. सीमा सोनकर को तकनीक विकास के लिए सम्मानित किया जाएगा। कर्मचारी मनेंद्र singh को परिसर को इको फ्रेंडली बनाने के लिए सम्मान मिलेगा। ओम प्रकाश को तकनीकी सहयोग के लिए को बेस्ट टेक्निकल स्टाफ अवार्ड, इसी तरह बेस्ट सपोर्टिंग अवार्ड विवेक कनौजिया और मनोज कुमार मिलेगा तो कर्मचारी रजनीकांत त्रिपाठी समयबद्धता के लिए सम्मानित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.