Diwali 2020: कानपुर में इस दीपावली पर मीठा होगा 63148 गरीबों का मुंह
राशन कार्ड धारकों को चीनी का वितरण शुरु हो गया है। अंत्योदय कार्ड धारकों को इस महीने तीन किलो चीनी दी जा रही है। महीने एक किलो चीनी के हिसाब से तीन माह की चीनी एक साथ बांटी जा रही है। 63148 अंत्योदय कार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा।
कानपुर, जेएनएन। सरकार ने राशन कार्ड धारकों को चीनी का वितरण शुरु हो गया है। अंत्योदय कार्ड धारकों को इस महीने तीन किलो चीनी दी जा रही है। महीने एक किलो चीनी के हिसाब से तीन माह की चीनी एक साथ बांटी जा रही है। 63148 अंत्योदय कार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा।
राशन वितरण के द्वितीय चक्र में गेंहू, चावल चना के साथ राशन कार्ड धारकों को चीनी भी मिल रही है। अक्टूबर में बंटने वाले राशन में अंत्योदय कार्ड धारकों को अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर तीन महीने की चीनी प्रति महीने एक किलोग्राम के हिसाब से तीन किलोग्राम बांटी जा रही ह। तीन महीने की चीनी के लिए राशन कार्ड धारक को 54 रुपये देना होंगे। एक किलोग्राम चीनी 18 रुपये की दी जा रही है। वहीं राशन वितरण के दौरान हर कोटेदार की जांच भी की जायेगी। जिला पूॢत अधिकारी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया अक्टूबर में 63148 अंत्योदय कार्ड धारकों को तीन महीे की चीनी एक साथ बांटी जायेगी। राशन वितरण के दौरान स्थलीय जांच भी की जायेगी। इसके लिए टीमें गठित की गई है। जांच में अनियमितता पाये जाने पर कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। कोटेदार को खाद्यान्न वितरण की उपलब्धता, उसका विवरण व अन्य जानकारी बोर्ड पर प्रदर्शीत करनी होगी।