Move to Jagran APP

भजनों पर भक्त हुए विभोर

मंगल पाठ का हुआ आयोजन।

By JagranEdited By: Mon, 29 Nov 2021 01:56 AM (IST)
भजनों पर भक्त हुए विभोर
भजनों पर भक्त हुए विभोर

जासं, कानपुर : श्री दादी जी भक्त परिवार की ओर से रविवार को झुंझनू वाली दादी जी का 18वां मंगसिर नवमी मंगल उत्सव मनाया गया। किदवई नगर स्थित भोलेश्वर श्याम मंदिर में कटक से आईं रिद्धि सिद्धि ने मंगल पाठ वाचन किया। दादी जी के जीवन चरित्र पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। शाम को आयोजित भजन संध्या में गायकों ने लाल चुनरिया ओढ़ के मइया आज पधारी हैं.., धाये धाये अंगना में आवो म्हारी दादी जी.. सहित अन्य भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर काशी नाथ तुलस्यान, रोहित तुलस्यान, संयोजक अविनाश खेमका, अतुल अग्रवाल, सुधीर तुलस्यान, रामऔतार झूरिया, आनंद तुलस्यान, बालकिशन देवड़ा, सुशांत अग्रवाल, ज्ञानेंद्र मिश्रा, अमित गुप्ता उपस्थित रहे।

...............

शिक्षण संस्थाओं में चलाया जाए भाजपा का सदस्यता अभियान

कानपुर : शिक्षण संस्थाओं में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। यह बात रविवार को भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सम्मेलन में कही गई। जीएसवीएम मेडिकल कालेज में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में जाकर प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दें और भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए तैयार करें।

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार ने कहा कि संस्थानों में किस तरह संस्कारयुक्त शिक्षा दी जाए, इसका प्रयास प्रकोष्ठ कर रहा है। प्रदेश संयोजक डा. दिवाकर मिश्र ने बताया कि प्रदेश के 40,300 संस्थानों में सदस्यता चल रही है। अध्यक्षता डा. अंगद सिंह ने की। संचालन अतुल दीक्षित ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजक पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव, डा. नरेंद्र द्विवेदी, वीरेंद्र दुबे, विजय पांडेय, विकास त्रिवेदी, अजय मोहन शुक्ला, गौरव तिवारी रहे।