Move to Jagran APP

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

सिद्धनाथ घाट पर गंगा सेवा समिति द्वारा मनाया गया चुनरी महोत्सव।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Jun 2021 02:05 AM (IST)Updated: Mon, 21 Jun 2021 02:05 AM (IST)
गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

सिद्धनाथ घाट पर गंगा सेवा समिति द्वारा मनाया गया चुनरी महोत्सव, बिठूर, सरसैया, परमट व मैस्कर घाट पर सैकड़ों भक्तों ने दिया दान

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, कानपुर : मां गंगा के अवतरण दिवस पर रविवार को शहर के प्रमुख गंगा घाटों पर स्नान पूजन संग गंगा दशहरा का आयोजन विधिवत हुआ। श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती कर दान किया और पतित पावनी से सुख-समृद्धि की कामना की। सरसैया घाट, बिठूर, सिद्धनाथ और मैस्कर घाट पर पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने मां गंगा के अवतरण दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।

मां गंगा सेवा समिति द्वारा शहर के सभी 23 घाटों पर सूक्ष्म और सिद्धनाथ घाट पर प्रमुख चुनरी महोत्सव मनाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दूध, दही, घी, चंदन, शहद और पंचामृत से गंगा मइया का अभिषेक कर चुनरी अर्पित की।

घाटों पर सीमित संख्या में पहुंचकर भक्तों ने स्नान किया। बिठूर के ब्रह्मावर्त व सरसैया घाट पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दान किया।

मां गंगा सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष बालयोगी अरुण चैतन्यपुरी ने संत समाज के साथ महाआरती कर भक्तों में प्रसाद बांटा। गंगा बैराज के अटल घाट पर दंडी आश्रम के संतों ने गंगा की आरती की। इस अवसर पर उदितानंद महाराज, मंयक मिश्रा, सत्येंद्र कुमार शुक्ला, संजय द्विवेदी, मनोज शुक्ला, शेष नारायण त्रिवेदी, विजय पांडेय, राजीव मिश्रा व भूपेश अवस्थी आदि उपस्थित रहे। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए बैरिकेटिग की थी। इसके बाद बांदा, इटावा, महोबा, उरई, कानपुर देहात से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। घाटों पर साफ-सफाई की व्यवस्था नहीं दिखी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.