विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शताब्दी रही निरस्त, दिल्ली से कानपुर आने वालों को हुई दिक्कत, देखिए पूरी लिस्ट

Published: Sat, 10 Oct 2026 11:51 AM (GMT+05:30)

दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर यातायात दबाव के कारण शनिवार को कई ट्रेनें रद्द रहीं, जिससे यात्रियों को भारी ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली स्टेशनों पर यातायात दबाव से ट्रेनें रद्द।

  2. शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें निरस्त हुईं।

  3. यात्रियों को प्रयागराज, लखनऊ, हावड़ा जाने में दिक्कत।

जागरण संवाददाता, कानपुर। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास शनिवार को यातायात का दबाव बढ़ने की आशंका का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा। शनिवार सुबह शताब्दी एक्सप्रेस निरस्त रही।

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह चार बजे से दोपहर दो बजे तक नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के आसपास भारी यातायात जाम की आशंका को देखते हुए कई ट्रेनों को उनके प्रारंभिक स्टेशन से ही निरस्त कर दिया गया था। कुछ ट्रेनों के निरस्त होने से उनकी वापसी सेवा भी प्रभावित हुई। इसका प्रयागराज लखनऊ और हावड़ा की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ा।

शताब्दी निरस्त, आज दिल्ली से नहीं आएगी श्रमशक्ति
ट्रेन नंबर 12033 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रही। इसके चलते वापसी में ट्रेन नंबर 12034 नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल शताब्दी एक्सप्रेस भी संचालित नहीं होगी। वहीं 12451 कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस शुक्रवार रात निरस्त थे श्रमशक्ति के निरस्त होने के कारण शनिवार को ट्रेन नंबर 20452 नई दिल्ली-सोगरिया (लिंक) एक्सप्रेस भी नहीं चली। वहीं 20451 सोगरिया (राजस्थान)-नई दिल्ली एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रहने से गाड़ी संख्या 12452 नई दिल्ली-कानपुर एक्सप्रेस का संचालन भी ठप रहा।

ये ट्रेनें आज हैं निरस्त

  • 12033 शताब्दी एक्सप्रेस: कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली
  • 12034 शताब्दी एक्सप्रेस: नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल
  • 12452 श्रमशक्ति एक्सप्रेस
  • 20451 सोगरिया-नई दिल्ली एक्सप्रेस
  • 12560 शिवगंगा एक्सप्रेस
  • 12582 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस
  • 82501 तेजस एक्सप्रेस: लखनऊ-नई दिल्ली
  • 82502 तेजस एक्सप्रेस: नई दिल्ली-लखनऊ
  • 12418 प्रयागराज एक्सप्रेस: नई दिल्ली-प्रयागराज
  • 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस
  • 12314 नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस
  • 20802 मगध एक्सप्रेस: नई दिल्ली-इस्लामपुर
  • 12310 तेजस राजधानी एक्सप्रेस: नई दिल्ली-राजेंद्र नगर
  • 12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस: नई दिल्ली-राजेंद्र नगर
  • 22362 अमृत भारत नई दिल्ली-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस

यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर हाईवे पर 107 करोड़ से बनेगा अंडरपास और फुटओवर ब्रिज, दीपावली से शुरू होगा काम

यह भी पढ़ें- Kanpur Master Plan: कानपुर के 80 गांवों की बदल जाएगी तस्वीर, 45 हजार एकड़ जमीन पर ऊंची इमारतें, जानें नए शहर का पूरा प्लान