उप्र को समेटने के बाद दिल्ली ने हासिल की बढ़त
कूच बिहार ट्रॉफी के दूसरे दिन उप्र की टीम पहली पारी में महज 143 रन पर सिमट गई।
जागरण संवाददाता, कानपुर : कूच बिहार ट्रॉफी के दूसरे दिन उप्र की टीम पहली पारी में महज 143 रन पर सिमट गई। जवाब में दिल्ली ने दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 199 रन बना लिए। दिल्ली को 56 रनों की अहम बढ़त हासिल हो गई है।
रविवार को मैच के दूसरे दिन उप्र ने 10 रन के आगे खेलना शुरू किया। पहले ओवर में ही गेंदबाज आयुष ने ओपनर आराध्य (12) को पगबाधा किया। उन्होंने अगली ही गेंद पर विजय (00) को भी पगबाधा कर पवेलियन भेज दिया। टीम के खाते में अभी दो रन ही जुड़े थे कि आदित्य (20) भी दिविज की गेंद पर तेजस्वी के हाथों लपके गए। इसके बाद हर्षवर्धन (22) ने आकर्षण शॉट लगाकर रंग जमाने की कोशिश की। उप्र का छठवां विकेट 101 रन पर मयंक (17) व सातवां कार्तिकेय (13) के रूप में गिरा। इसके बाद कप्तान पूर्णाक त्यागी व ऋतिक ने पारी को संभालने की कोशिश की। ऋतिक 25 रन बनाकर राहुल की गेंद पर बोल्ड हुए। इसके तुरंत बाद ही पूर्णाक (13) व कुनाल (0) भी चलते बने। उप्र पहली पारी में 45.5 ओवर खेलकर महज 143 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में आयुष ने चार, राहुल ने दो, दिविज, मयंक, सौरभ व विवेक ने एक-एक विकेट हासिल किया।
जवाब में दिल्ली को 18 के योग पर पहला झटका लगा। ओपनर आर्यन (10) पर कुनाल का शिकार बने। 75 के योग पर सौरभ (34) को विजय ने बोल्ड कर दिल्ली को दूसरा झटका दिया। इसके बाद विवेक व कप्तान यश ने पारी को संभाला। दोनों ने स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। अर्द्धशतक पूरा करने वाले विवेक (50) पर क्षितिज की गेंद पर आदित्य के हाथों कैच हुए। दिल्ली का स्कोर 155 रन था कि कप्तान यश (38) पर क्षितिज की गेंद पर पगबाधा हुए। दिल्ली को दिन का अंतिम विकेट 195 के योग पर आयुष (33) के रूप में गिरा। आयुष को कुनाल ने चलता किया। दिन का खेल खत्म होने तक राहुल चार व नमन (26) रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में कुनाल व क्षितिज ने दो-दो व विजय ने एक विकेट हासिल किया। उप्र पर 56 रनों की अहम बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे दिन दिल्ली की नजरे बड़ी बढ़त की ओर रहेंगी।
टॉस : दिल्ली (गेंदबाजी)
उप्र पहली पारी में 143 रन पर ऑल आउट (45.5 ओवर)
आराध्य बो. आयुष (12)
आंजेय पगबाधा आयुष (9)
विजय पगबाधा आयुष (0)
आदित्य का. तेजस्वी बो. सौरभ (20)
यशवर्धन का. आर्यन बो. सौरभ (22)
कार्तिकेय का. नमन बो. विवेक (13)
मयंक पगबाधा मंयक मेहरोत्रा (17)
ऋतिक बो. राहुल (25)
पूर्णाक त्यागी बो. राहुल (13)
क्षितिज नाबाद (3)
कुनाल का एंड बो. आयुष (0)
विकेट पतन : 1/10, 2/10, 3/49, 4/51, 5/85, 6/101, 7/111, 8/139, 9/142, 10/143
गेंदबाज ओवर मेडन रन विकेट
दिविज 13 1 34 1
आयुष 11.5 2 31 4
राहुल 3 0 14 2
मयंक 10 1 32 1
सौरभ 2 0 7 1
विवेक 6 1 16 1
-
दिल्ली की टीम पहली पारी में : पांच विकेट पर 199 रन (53 ओवर)
आर्यन का. आदित्य बो. कुनाल (10)
सौरभ बो. विजय (34)
विवेक का. आदित्य बो. क्षितिज (50)
यश पगबाधा क्षितिज (38)
आयुष का. आदित्य बो. कुनाल (33)
नमन नाबाद (26)
राहुल नाबाद (4)
विकेट पतन : 1/18, 2/75, 3/124, 4/155, 5/195
गेंदबाज ओवर मेडन रन विकेट
कुनाल 11 2 38 2
कार्तिकेय 17.4 9 45 0
पूर्णाक 0.2 0 0 0
क्षितिज 11 1 53 2
ऋतिक 4 0 31 0
विजय 9 2 28 1