'द IIT कानपुर कैंपेन’ का शुभारंभ करेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी तकनीक पर जोर
आईआईटी कानपुर 'द आईआईटी कानपुर कैंपेन' शुरू कर रहा है, जिसका अनावरण केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।
-1764702847820_v-1791787062588_m.webp)
IIT Kanpur |
HighLights
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे अभियान का अनावरण।
शिक्षा, अनुसंधान, डीप-टेक नवाचार पर होगा केंद्रित।
तकनीक आधारित राष्ट्र निर्माण में संस्थान की भूमिका।
जागरण संवाददाता, कानपुर। आईआईटी अपने विकास की नई यात्रा शुरू करने जा रहा है। संस्थान की ओर से शुरू किए जाने वाले ‘द आईआईटी कानपुर कैंपेन’ के अनावरण समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संस्थान ने इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए इसे अपनी यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया है।
आईआईटी के इस अभियान का उद्देश्य शिक्षा, अनुसंधान, गहन प्रौद्योगिकी (डीप-टेक) नवाचार और तकनीक आधारित राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में संस्थान की भावी दिशा को सामने लाना है। अभियान के माध्यम से संस्थान अपने भविष्य के विकास और तकनीकी अनुसंधान को लेकर व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने की तैयारी में है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी इस आयोजन को राष्ट्रीय महत्व प्रदान करेगी। देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने, स्वदेशी तकनीक के विकास और तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के प्रयासों के बीच आईआईटी जैसे प्रमुख तकनीकी संस्थानों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।
संस्थान की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह अभियान आईआईटी के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत का संकेत है। हालांकि, अभियान के तहत प्रस्तावित योजनाओं, लक्ष्य और वित्तीय प्रावधानों का विस्तृत ब्योरा अभी सामने नहीं आया है। समारोह में इनसे जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं पर नजर रहेगी।
आईआईटी का यह कदम ऐसे समय में महत्वपूर्ण है, जब देश में अत्याधुनिक तकनीक, अनुसंधान और स्वदेशी नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। अब इस अभियान के जरिए संस्थान अपनी भावी प्राथमिकताओं और राष्ट्रीय विकास में योगदान की नई रूपरेखा प्रस्तुत करेगा।
