देवदूत आश्रम के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत
जागरण संवाददाता, कानपुर : बिठूर के ईश्वरीगंज स्थित देवदूत आश्रम के छात्र की गुरुवार शाम संदिग्
जागरण संवाददाता, कानपुर : बिठूर के ईश्वरीगंज स्थित देवदूत आश्रम के छात्र की गुरुवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। झारखंड के गिरीडीह में रहने वाला छात्र बेनाझाबर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन कालेज में सातवीं का छात्र था। आश्रम प्रशासन ने परिजनों को सूचना देकर शव को मच्र्युरी में रखवाया है।
झारखंड के गिरीडीह खरगडीहा गांव में रहने वाले संजय गुप्ता का बेटा शिवम (12) बिठूर के ईश्वरीगंज स्थित देवदूत बाल आश्रम में रहता था। वह यहां छह वर्षो से रहकर पढ़ाई कर रहा था। वार्डन सुशील मिश्र ने बताया कि गुरुवार को वह रोज की तरह सुबह साढ़े छह बजे स्कूल जाने को निकला। शाम को बस से उतरते ही उसकी तबियत बिगड़ गई और उल्टियां शुरू हो गई। वह उसे एलएलआर अस्पताल (हैलट) लाए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिद्धिधाम आश्रम के आचार्य रजनीश कुमार ने बताया कि केयरटेकर शिवकुमार मिश्र को भेजा गया था। छात्र की बीमारी के चलते मौत हुई है, परिजनों के साथ ही स्कूल प्रबंधन को सूचना भेजी गई है।
आश्रम में रहते बीएनएसडी के कई छात्र : वार्डन सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि आश्रम में 45 छात्र रहते हैं। यहां रहने वाले छात्रों के खाने पीने और रहने का प्रबंध सिद्धिधाम आश्रम प्रबंधन करता है। बीएनएसडी कालेज के कई छात्र यहां रहकर पढ़ते हैं।