मोतीझील में जलसंकट से मरीं मछलियां
जागरण संवाददाता, कानपुर : जलापूर्ति के प्रति अफसरों की लापरवाही जलीय जंतुओं पर भारी पड़ रह
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Dec 2017 10:53 PM (IST)Updated: Fri, 08 Dec 2017 10:53 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कानपुर : जलापूर्ति के प्रति अफसरों की लापरवाही जलीय जंतुओं पर भारी पड़ रही है। दरअसल, मोतीझील के कारगिल पार्क में लोअर गंगा कैनाल से जलापूर्ति होती है। पिछले दो हफ्ते से जलाशय में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं छोड़ा जा रहा था। इससे जलस्तर लगातार कम होता गया। शुक्रवार को पानी में कई मछलिया मरीं नजर आई। बताया गया है कि पानी कम होने से ऑक्सीजन की मात्रा कम हो गई, जो मछलियों के लिए जानलेवा हो गई। हालांकि शुक्रवार सुबह से जलापूर्ति शुरू कर दी गई। जिला उद्यान अधिकारी वीके सिंह का कहना है कि मछलियों के मरने की बात उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें