Move to Jagran APP

बीस वर्षीय युवती की घर के अंदर हत्या, छेड़छाड़ को वजह बता रहे परिजन

निसंतान मौसा-मौसी ने जन्म के बाद ही गोद लिया था। दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया।

By AbhishekEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 01:20 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 01:20 PM (IST)
बीस वर्षीय युवती की घर के अंदर हत्या, छेड़छाड़ को वजह बता रहे परिजन
कानपुर, जेएनएन। बिधनू के करियाझाल गांव में बुजुर्ग दादी के साथ घर में अकेली बीए की छात्रा शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। सुबह घटना की जानकारी होते ही सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छेड़छाड़ के चलते दो सगे भाइयों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। पिछले वर्ष से बेटी से कालेज आते जाते छेडख़ानी कर परेशान करने की भी बात कही है। 
बिधनू के गांव निवासी किसान दंपती ने संतान न होने पर साढ़ू की बेटी को गोद ले लिया था, जिसे अपने घर रखकर पालन पोषण किया। मौजूदा समय में वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। दंपती के मुताबिक शनिवार को ससुराल गए हुए थे, घर पर बीस वर्षीय बेटी को बुजुर्ग दादी के साथ छोड़ गए थे। दादी के मुताबिक शनिवार शाम वह पौत्री को खाना बनाने के लिए आवाज दे रही थी। न आने पर वह कमरे में गई तो उसका शव दुप्पटे के फंदे पर लटका देखकर चीख निकल गई। उन्होंने शोर मचाते हुए पड़ोस में छोटे बेटे के परिवार को जानकारी दी। इस बीच छत से दो युवकों को भागते हुए देखा।
जानकारी मिलने पर दंपती रात में घर लौट आए। आरोप है कि एक वर्ष से बेटी को कॉलेज आते जाते छेडख़ानी कर परेशान किए जाने पर युवक की की शिकायत पुलिस से की थी। लोकलाज के चलते समझौता हो गया था। उनका आरोप है कि गांव में रहने वाले दो सगे भाइयों ने छत के रास्ते घर में घुसकर बेटी की हत्या के बाद शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने रविवार सुबह फॉरेन्सिक टीम बुलाकर कर साक्ष्य एकत्र किए। इंस्पेक्टर द्रविण कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के मौसा ने दो सगे भाई महेंद्र व सतेंद्र के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों के खिलाफ हत्या व छेडख़ानी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.