धूप से दिन गर्म, रातें ठंडी
कानपुर: दिन में निकल रही तेज धूप से मौसम में नरमी है तो रातें दिनों दिन ठंडी होती जा रही
कानपुर: दिन में निकल रही तेज धूप से मौसम में नरमी है तो रातें दिनों दिन ठंडी होती जा रही हैं। शुक्रवार को भी कुछ यही स्थिति रही। सुबह से निकली तेज धूप से लोगों को राहत तो मिली हालांकि रात में सर्दी होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की आशंका जताई जा रही है।
शुक्रवार को दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। इससे घरों की छतें, मैदान व छज्जों पर लोग धूप सेंकते दिखाई दिए। हालांकि गुरुवार रात को चली तेज हवा से गिरे तापमान में लोगों को परेशान किया। सीएसए के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ डा. अनिरुद्ध दुबे के मुताबिक रविवार को ऐसी ही स्थिति रहेगी। हालांकि उसके बाद बारिश के साथ तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। इसके अलावा कोहरे व धुंध से भी लोगों का सामना हो सकता है।