विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फतेहपुर में बेटी ने प्रेमी के साथ मिल कर मां को मार डाला

By Ashish MishraEdited By:
Published: Mon, 25 Dec 2017 08:50 PM (IST)Updated: Tue, 26 Dec 2017 02:07 PM (IST)

वह रविवार रात साढ़े 10 बजे उनके घर पहुंचा तो अंदर वाले कमरे में कमरुन्निशा जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी थीं।

फतेहपुर में बेटी ने प्रेमी के साथ मिल कर मां को मार डाला
फतेहपुर में बेटी ने प्रेमी के साथ मिल कर मां को मार डाला

फतेहपुर (जेएनएन)। प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर एक गोद ली हुई नाबालिग बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर मां की गला घोटकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से दो डंडे, एक रस्सी और दो सिगरेट बरामद की हैं। बेटी के बार बार बयान बदलने से पुलिस को संदेह हुआ तो उसे हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दो युवकों को उठाया है। हालांकि अभी पुलिस कुछ भी बताने से इन्कार कर रही है।


कमरुन्निशा उर्फ हबीबा (40) अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ रहती थीं। उनके पति पीर मोहम्मद महाराष्ट्र के पुणे में काम करते हैं। शनिवार शाम से कमरुन्निशा के न दिखने पर मोहल्ले वालों ने बेटी से पूछा तो उसने कहा कि मां कानपुर दवा लेने गई हैं। जब उसके पिता का फोन आया तो उसने यही जवाब दिया। पति को संदेह होने पर उसने साले मुन्नेलाल को पता लगाने के लिए कहा।

मुन्नेलाल ने बहन के पड़ोसी मो. मुस्तफा राइन से जाने को कहा। वह रविवार रात साढ़े 10 बजे उनके घर पहुंचा तो अंदर वाले कमरे में कमरुन्निशा जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी थीं। बेटी का कहना था कि शायद मां ने जहर खाकर जान दे दी। सोमवार सुबह पहुंचे शहर कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बेटी का मोबाइल बरामद कर लिया। पुलिस के सामने वह बार-बार बयान बदलती रही। पुलिस पूछताछ के लिए उसे अपने साथ ले गई। बताते हैं कि बेटी की निशानदेही पर पुलिस ने मोहल्ले के ही दो युवकों को उठाया है।
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।