दादा नगर क्रासिग का बूम टूटा, सीटीआइ से विजय नगर तक थमी रफ्तार
गोविद नगर के दादा नगर क्रासिग पर शाम को तेज रफ्तार लोडर ने जल्दी के चक्कर में ट्रैफिक का बूम तोड़ दिया।
जागरण संवाददाता, कानपुर : गोविद नगर के दादा नगर क्रासिग पर शाम को तेज रफ्तार लोडर ने जल्दी निकलने के चक्कर में सीटीआइ की ओर का बूम तोड़ दिया। गेटमैन ने रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। बूम टूटने के बाद सीटीआइ से विजय नगर और दूसरी तरफ फजलगंज से गोविद नगर के बीच भीषण जाम की स्थिति बन गई। रात आठ बजे तक यातायात सामान्य नहीं हो सका था।
गोविद नगर के दादा नगर क्रासिग के गेटमैन विजय कुमार ने बताया कि शाम को 5.40 बजे के लगभग दुर्ग बेतवा स्पेशल ट्रेन (08204) सेंट्रल से निकली थी। उसे दादा नगर क्रासिग से गुजरना था। जिसके लिए क्रासिग बंद की जा रही थी। विजय नगर से सीटीआइ की ओर जा रहे लोडर ने गाड़ी निकालने की कोशिश की। एक बूम को पार कर दिया। दूसरा बूम पार करने के दौरान टकराने से बूम क्षतिग्रस्त हो गया। बूम टूटने के बाद रेलवे कर्मियों को लगाकर निकलने वाले यातायात को रोकने के साथ ही स्लाइडिग बैरियर लगाकर ट्रेन को निकाला गया। इधर बूम टूटने से यातायात प्रभावित हुआ तो लोगों ने उल्टी चाल शुरू कर दी। जिससे पुल पर भी यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। पुल का भी यातायात रुकने पर सीटीआइ से विजय चौराहे के बीच यातायात व्यवस्था चरमरा गई। लोगों ने जाम से बचने के लिए दूसरे रास्ते कालपी रोड होते हुए फजलगंज से गोविदपुरी की ओर निकले तो पहले निकलने की होड़ में वाहन सवारों ने बड़ौदा चौराहे पर भी यातायात फंसा दिया। जिससे गोविद नगर से समानांतर पुल होकर फजलगंज को आने वाला यातायात भी फंस गया। इस बीच आटो और टेंपो में सवार यात्रियों ने पैदल निकलने का प्रयास किया, लेकिन वह भी नहीं निकल सके। वापस लौटकर पैदल ही टेंपो आटो में बैठना पड़ा। वाहन सवारों ने उतरकर फंसे वाहनों को निकलाने की कोशिश शुरू की। रुक-रुक कर यातायात निकलना शुरू हुआ। 15 मिनट के बाद दोबारा वही हालात हो गए। रात आठ बजे तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी थी।
--------
बूम टूटने से जाम लगने की जानकारी नहीं है। दादा नगर चौराहे की ट्रैफिक की ड्यूटी हटाई गई है। शाम के वक्त जाम की जानकारी हुई है। कंट्रोल रूम को सूचना करके ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने के लिए भेजा गया है।
- बसंत लाल, एसपी ट्रैफिक