विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cyber Crime : साइबर ठगों के झांसे में आए तीन लोग, खातों से निकल गए हजारों रुपये

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Sun, 12 Jul 2020 11:23 PM (IST)

साइबर घटनाओं पर पुलिस नहीं लगा पा रही है लगाम रोज किसी न किसी को लगा रहे चूना।

Cyber Crime : साइबर ठगों के झांसे में आए तीन लोग, खातों से निकल गए हजारों रुपये
Cyber Crime : साइबर ठगों के झांसे में आए तीन लोग, खातों से निकल गए हजारों रुपये

कानपुर, जेएनएन। साइबर ठगों ने शहर के तीन लोगों के खाते से अलग-अलग तरह से हजारों की रकम पार कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

ओएलएक्स पर बाइक बेचने के नाम पर 41 हजार की ठगी

बर्रा विश्वबैंक कॉलोनी निवासी शिवांक त्रिपाठी एमआर हैं। उन्होंने बताया कि 28 जून को उन्होंने ओएलएक्स पर अपाचे बाइक का एक विज्ञापन देखा, जिसमें मौजूद नंबर पर उन्होंने कॉल किया तो विज्ञापन डालने वाले व्यक्ति ने खुद को सैनिक बताया। जिसके बाद 30 हजार रुपये में बाइक खरीदने की बात तय हुई। इस दौरान गाड़ी के कागजात के साथ वाट््सएप पर एक ङ्क्षलक भेजा। जैसे ही उन्होंने उस ङ्क्षलक पर क्लिक किया। उनके खाते से 41054 रुपये निकल गए।

एटीएम क्लोङ्क्षनग कर खाते से 30 हजार निकाले

नौबस्ता योगेंद्र विहार निवासी अरङ्क्षवद कुमार प्रसाद के खाते से साइबर ठग ने 30 हजार रुपये पार कर दिए। थाना प्रभारी आशीष शुक्ला ने बताया कि पीडि़त के अनुसार उनके फोन पर 9 जून को मैसेज आया कि खाते से हजार रुपये निकल गए है। इसके बाद उन्होंने बैंक व पुलिस से शिकायत की। जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। संभवत: पीडि़त का एटीएम क्लोन कर खाते से रकम निकाली गई है।

पेटीएम केवाईसी के नाम पर 18 हजार किए पार

साइबर ठग ने पेटीएम केवाईसी के नाम पर बाबूपुरवा निवासी प्रेम नाथ रैना के खाते से करीब 18 हजार रुपये पार कर दिए। थाना प्रभारी राजीव ङ्क्षसह ने बताया पीडि़त के पास एक जुलाई को कॉल आई थी। जिसने पेटीएम केवाईसी के नाम पर डिटेल ले ली। जिसके बाद आरोपित ने उनके खाते से 18005 रुपये पार कर दिए।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।