CSJMU Kanpur में डांडिया नाइट्स की धूम, गरबा की धुन पर थिरके छात्र-छात्राएं, देखें तस्वीरें
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में शारदीय नवरात्र पर 'रास-ए-रात्रि' डांडिया नाइट का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने गरबा और डांडिया ...और पढ़ें

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में गरबा डांडिया नाइट में छात्र-छात्राएं। सौजन्य: सीएसजेएमयू कानपुर
HighLights
सीएसजेएमयू में 'रास-ए-रात्रि' डांडिया नाइट का आयोजन।
छात्र-छात्राओं ने गरबा-डांडिया पर जमकर नृत्य किया।
भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं का अद्भुत प्रदर्शन।
जागरण संवाददाता, कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के हेलीपैड ग्राउंड में शारदीय नवरात्र के अवसर पर ‘रास-ए-रात्रि’ डांडिया नाइट का आयोजन हुआ। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने गरबा और डांडिया की धुन पर जमकर नृत्य किया। स्टूडेंट व हास्टल काउंसिल और आत्मोदय हाबी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।
-1792419754205.webp)
कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और नवरात्र के आध्यात्मिक महत्व को बखूबी प्रस्तुत किया।
-1792419770258.webp)
पारंपरिक गुजराती वेशभूषा में नजर आए प्रतिभागियों ने सामूहिक गरबा और डांडिया की सिंक्यूंस्ड प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
-1792419886456.webp)
इस भव्य आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को समृद्ध भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना, उनमें आपसी सहयोग और सामूहिकता की भावना का विकास करना तथा छात्रावास जीवन में रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना था।
-1792419800168.webp)
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलप्रतिष्ठा वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्या डॉ. वंदना पाठक, विनीता पाठक, डीएसडब्ल्यू प्रो. अंशु यादव, चीफ प्रॉक्टर प्रो. शशिकांत त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी डॉ. दिवाकर अवस्थी, चीफ वार्डन प्रो. बीरेंद्र प्रताप सिंह, असिस्टेंट चीफ वार्डन डॉ. ममता तिवारी और विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी डॉ. अंकित त्रिवेदी सहित प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य और विभिन्न छात्रावासों के वॉर्डन्स मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के भारी उत्साह और शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की खुलकर सराहना की।
-1792419819397.webp)
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में एक अलग ही ऊर्जा और उल्लास देखने को मिला।
-1792419851423.webp)
युवाओं ने एक-दूसरे के साथ मिलकर गरबा और डांडिया में हिस्सा लिया औरवरात्र के पर्व की खुशियां साझा कीं।
-1792419867667.webp)
इस सफल आयोजन ने विश्वविद्यालय परिसर में सांस्कृतिक एकता, आपसी सौहार्द और एक सकारात्मक वातावरण का एक मजबूत संदेश दिया।
