कर्मयोगी वितरकों के सिर कर्मयोगी योजना का ताज
दैनिक जागरण की अपने कर्मयोगी वितरकों के लिए महत्वाकाक्षी कर्मयोगी योजना में शहर के कर्मयोगियों के परिवार को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की योजनाएं लाच की गई हैं। कानपुर शहर के सभी वितरण केंद्रों पर गजब का उत्साह है। इस योजना के अंतर्गत सभी कर्मयोगियों के स्मार्ट कार्ड बनवाए जाएंगे, जिससे उन्हें पहचान मिले।
जागरण संवाददाता, कानपुर : दैनिक जागरण की अपने कर्मयोगी वितरकों के लिए महत्वाकाक्षी कर्मयोगी योजना में शहर के कर्मयोगियों के परिवार को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की योजनाएं लाच की गई हैं। कानपुर शहर के सभी वितरण केंद्रों पर गजब का उत्साह है। इस योजना के अंतर्गत सभी कर्मयोगियों के स्मार्ट कार्ड बनवाए जाएंगे, जिससे उन्हें पहचान मिले। इसके अतिरिक्त मुख्य आकर्षण प्रखर और प्रशस्ति योजनाएं हैं। इसमें प्रखर योजना के अंतर्गत इंटरमीडिएट पास 21 बच्चों को जिन्होंने सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं, का लाभ दिया जाएगा। योजना में प्रथम स्थान पर आए कर्मयोगी पुत्र को एक लाख रुपये, दो लोगों को पचास हजार रुपये, एवं 18 लोगों को 25000 रुपये की नकद धनराशि के साथ सम्मानित किया जाएगा। पिछली योजना के 11 के मुकाबले इस बार 21 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार प्रशस्ति योजना में छठी से दसवीं इस साल पास कर्मयोगी पुत्रियों के लिए है। हर क्लास से पास तीन पुत्रियों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। जागरण क्रिकेट लीग एवं चित्रकला प्रतियोगिता इस परंपरा में मनोरंजन एवं उत्साह के आकर्षण होंगे। पेंटिंग कंपटीशन कर्मयोगी पुत्र पुत्रियों के लिए नया आयोजन होगा।
कानपुर शहर के विभिन्न डिपो से कर्मयोगियों ने जागरण परिवार को इस योजना के लाच पर बधाइया दी हैं। इनमें विजय नगर से सोनू मिश्रा, रमेश चौरसिया, शेखर, गोविन्द नगर सेंटर से प्रवीन, श्रीकात शुक्ला (छुन्ना), ईशू पंडित व दिलीप ने इस योजना की सराहना की है।
जागरण के इस अभियान से हमारा मान बढ़ा है। ये सम्मान हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। - प्रवीन सदाना अभियान की प्रतियोगिता से हमारे बच्चों का हौसला बढ़ेगा। बच्चे इस अभियान की सराहना करते रहते हैं। - दिलीप जागरण के अभियान से बच्चों में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी, जिसके कारण हमारे बच्चों का शारीरिक विकास होगा। - श्रीकांत जागरण का अभियान परिवार के लिए खुशी का क्षण लेकर आया है। परिवार में खुशी की लहर है। - ईशू त्रिपाठी अभियान की छात्रवृत्ति हमारे बच्चों के भविष्य को मजबूत करेगी। परिवार के लिए ये वरदान साबित होगी। - चंद्रशेखर अभियान में क्रिकेट लीग का होना एक शानदार पहल है। ये खेल व मनोरंजन के लिए लोगों को प्रेरित करेगा। - रमेश चौरसिया कर्मयोगियों में खुशी की लहर है। जागरण हमारे साथ हमारे परिवार का सम्मान कर रहा है। - सोनू मिश्रा