डग्गामार बस से बचने में ट्रक के नीचे आई कार
हाईवे पर डग्गामार वाहनों की अवैध पाíकंग हादसों का सबब बन रही है। इसके बाद भी आरटीओ व ट्रैफिक पुलिस आंख मूंद कर बैठी है।
By Edited By: Published: Fri, 09 Feb 2018 12:57 AM (IST)Updated: Fri, 09 Feb 2018 10:42 AM (IST)
जागरण संवाददाता, कानपुर : हाईवे पर डग्गामार वाहनों की अवैध पाíकंग हादसों का सबब बन रही है। इसके बाद भी आरटीओ व ट्रैफिक पुलिस आंख मूंद कर बैठी है। गुरुवार दोपहर रामादेवी मे डग्गामार बस से बचने में ट्रक व कार चालक अनियंत्रित हो गए और ट्रक कार पर चढ़ गया, जिससे कार सवार बाल-बाल बच गए। उन्हे मामूली चोटे आईं। वही दुर्घटना के बाद लखनऊ-इटावा राजमार्ग पर जाम लग गया। एचएएल कालोनी निवासी ट्रैवल्स संचालक अभिनव जायसवाल, यूकेजी में पढ़ने वाली बेटी आरवी, भांजा ओम व बहन प्रियंका को कार से लेकर स्कूल से लौट रहे थे। हाईवे की सर्विस लेन पर रामादेवी रैंप से पहले पहुंचे थे, उसी समय रैंप से उतर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़ी डग्गामार बस से बचने के लिए दाहिने तरफ स्टेय¨रग काट दी। कट लगने से कार अनियंत्रित होकर बस से लड़ने के बाद ट्रक के नीचे आ गई। ट्रक चालक ब्रेक लगाता तब तक पहिया कार पर चढ़ गया। इससे अभिनव, आरवी व ओम मामूली रूप से चुटहिल हो गए। राहगीरों ने सभी को बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया और जाजमऊ से रामादेवी की तरफ जाने वाली लेन में वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन से ट्रक को हटावाया। करीब एक घंटे तक हरजेंदर नगर से होते हुए जाजमऊ तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम में कई स्कूली बसे फंसी रहीं और बच्चे परेशान हुए। साथ ही आर्मी के वाहन भी फंस रहे। एसपी ट्रैफिक सुशील कुमार का कहना है कि डग्गामार वाहनो पर आरटीओ को कार्रवाई करना चाहिए। यातायात विभाग भी समय समय पर कार्रवाई करता है। आरटीओ का अभियान फेल आरटीओ डग्गामार के खिलाफ 14 फरवरी तक अभियान चला रहा। शहर में कई जगह अभियान तो चल रहा पर जहां डग्गामार वाहनो के बोझ तले दबा रामादेवी चौराहे पर कभी विभाग नही आता। इससे डग्गामार सड़क पर पाíकंग तो कर ही रहे हैं, बिना परमिट फर्राटा भी भर रहे है। एआरटीओ प्रभात पांडे का कहना है कि रामादेवी पर अभियान चलाकर डग्गामार के खिलाफ कार्रवाई होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें