Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: यूपी के औरैया में दर्दनाक हादसा, कच्ची दीवार ढहने से दंपती व बालक की मौत, घंटों बाद निकाले जा सके शव

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Sat, 21 Jan 2023 10:00 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में बड़ा हादसा हुआ है। बिधूना के कुदरकोट थाना इलाके के गोपियापुर गांव में शुक्रवार देर रात एक मकान की कच्ची दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। मलबे में छह लोग दब गए। आनन-फानन पड़ोसियों ने मलबा हटाया और लोगों को निकाला।

    Hero Image
    Auraiya News: घटना के बाद सीएचसी में मौजूद पर‍िजन

    बिधूना (औरैया), संसू। कुदरकोट क्षेत्र के गांव गोपियापुर में शुक्रवार की देर रात छप्पर सहित कच्ची दीवार ढहने से दंपती समेत परिवार के छह लोग दब गए। जो सो रहे थे। दीवार गिरने की आवाज सुन पड़ोसी पहुंचे तो दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। मलबे से बाहर निकालते तब तक दंपती समेत एक बच्चे की मौत हो चुकी थी। अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना लाया गया। जहां से उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों में तीन बच्चे रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रात तकरीबन पौने 12 बजे की घटना है। मकान काफी पुराना होने की वजह से हादसा हुआ। छप्पर सहित दीवार भरभरा कर गिर पड़ी। चारपाई पर सो रहे 40 वर्षीय इंद्रवीर और पत्नी 38 वर्षीय शकुंतला सहित 12 वर्षीय विकास, आकाश, अनुराग व अंशु दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग पहुंचे। उन्होंने मलबे में दबे दंपती सहित बच्चों को बाहर निकाला। इस दौरान शकुंतला और इंद्रवीर सहित विकास की आंखें हमेशा के लिए बंद हो चुकी थीं। वहीं अन्य बच्चों की हालत नाजुक रही।

    घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह से पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने जानकारी की। वह देर रात घटनास्थल पर पहुंच गईं। चारू निगम ने बताया कि हादसे में दंपती समेत तीन की मौत की जानकारी मिली है। अन्य घायलों की भी हालत नाजुक है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।