Lockdown-2.0: शहर में अब 25 कोराेना हॉटस्पॉट, तलाक महल और मसवानपुर भी हुए शामिल
अनवरगंज थाने व सीओ कार्यालय के 54 पुलिस कर्मी क्वारंटाइन कराए गए हैं।
कानपुर, जेएनएन। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के साथ ही जिले में हॉट स्पॉट इलाके भी बढ़कर 25 हो गए। इनमें तलाक महल और मसवानपुर नए हॉट स्पॉट घोषित किए गए हैं। अधिकारियों ने बैरीके¨डग करा यहां आवाजाही पर पाबंदी लगा दी है। इलाके को सैनिटाइज कराया गया है। इसके साथ ही छावनी, रेलबाजार और अनवरगंज थाने में जनता का प्रवेश बंद कर दिया गया है।
शनिवार को आई रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिले अनवरगंज थाने के तीन सिपाहियों में से दो थाने की बैरक में रहते हैं। वहीं एक सिपाही कोतवाली थाना परिसर में बने आवास में परिवार समेत रहता है। इसी तरह एक संक्रमित तलाक महल क्षेत्र में, एक मसवानपुर व एक रोशननगर क्षेत्र का रहने वाला है।
अनवरगंज थाना और रोशननगर क्षेत्र पहले से हॉट स्पॉट है। अब तक थाने के 54 लोगों को क्वारंटाइन कराया जा चुका है। अब मसवानपुर और तलाक महल को सील किया गया है। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के घर के आसपास रहने वाले और संपर्क में आए व्यक्तियों की जांच कराई जाएगी।
यह हैं हॉट स्पॉट
- हलीम प्राइमरी वाली मस्जिद
- खैर मस्जिद, मछरिया
- नसीमाबाद मस्जिद, मछरिया
- मदरसा हिदायतुल्ला, मछरिया
- हुमायूं मस्जिद, कर्नलगंज
- तिकोनिया पार्क, कर्नलगंज
- सुफ्फा मस्जिद, बाबूपुरवा
- मुंशीपुरवा मस्जिद, बाबूपुरवा
- लालकुआं, बाबूपुरवा
- हाजी इनायत मस्जिद, कुलीबाजार
- शेख लल्लन मस्जिद, कुलीबाजार
- हाता वाली मस्जिद, कुलीबाजार
- बरीबाल स्थित बड़ी मस्जिद, सजेती
- कजियानी मस्जिद, घाटमपुर
- रहमानिया मस्जिद, घाटमपुर
- गंगा अपार्टमेंट, किदवई नगर
- अशरफाबाद मदरसा, जाजमऊ
- मछली वाला हाता, ग्वालटोली
- चंद्रगंगा अपार्टमेंट, किदवई नगर
- प्रेमनगर, चमनगंज
- शौकत अली पार्क, बजरिया
- मीरपुर कैंट, रेल बाजार
- रोशन नगर, कल्याणपुर
- तलाक महल
- मसवानपुर, कल्याणपुर