कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 28 विभागों में 18 में कानपुर के संयोजक
भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड ने बुधवार को 2
जागरण संवाददाता, कानपुर : भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड ने बुधवार को 28 विभाग घोषित किए हैं। इसमें से 18 विभागों के संयोजक कानपुर के हैं। इससे पहले प्रकोष्ठों में भी कानपुर का दबदबा रहा था।
विभागों में संयोजक के मामले में कानपुर के आलोक मिश्रा को जिला कार्यालय निर्माण विभाग, राधा दुबे को ग्रंथालय ई पुस्तकालय, पियूष सिंह को स्वच्छ भारत अभियान, शिवबोधन मिश्रा को नमामि गंगे, अनिल दीक्षित को राष्ट्रीय सदस्यता अभियान, मोहित पांडेय को मीडिया विभाग, बृजेश तिवारी को मीडिया संपर्क विभाग, रामशरण कटियार को राजनीतिक प्रतिपुष्टि एवं प्रतिक्रिया विभाग, प्रमोद अग्रहरि बार्डर को डाक्यूमेंटेशन एवं विभाग, भाष्कर श्रीवास्तव को अध्यक्षीय कार्यालय, प्रवास व कार्यक्रम विभाग, आलोक शुक्ला को साहित्य एवं प्रचार सामग्री विकास विभाग, दीपू पांडेय को चुनाव प्रबंधन विभाग, विनोद शुक्ला को चुनाव आयोग संपर्क विभाग, वीरेंद्र दुबे को कानूनी और विधिक विषय विभाग, महेंद्र विक्रम सिंह को सोशल मीडिया गतिविधि विभाग, रामजी मिश्रा को विदेश संपर्क विभाग, चंद्रकुमार गंगवानी को आजीवन सहयोग निधि विभाग, अरुण सचान को आइटी विभाग दिया गया है।
वहीं सह संयोजक में आशीष कुमार शिवहरे को जिला कार्यालय निर्माण विभाग, बब्लू भाटिया को कार्यालय आधुनिकीकरण विभाग, अनुराग शुक्ला को स्वच्छ भारत अभियान, बीना चौहान और अविज्ञा सिंह को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कमलेश त्रिवेदी को राष्ट्रीय सदस्यता अभियान, आनंद मिश्रा को राष्ट्रीय महासंपर्क अभियान, विपिन कौशिक को राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान, नीना अवस्थी को सुशासन तथा केंद्र राज्य शासकीय कार्यक्रम समन्वय विभाग, प्रमोद सिंह को नीति विषयक शोध विभाग, अनूप अवस्थी, दीप अवस्थी को मीडिया विभाग, अचल गुप्ता, अमोल सिंह को मीडिया संपर्क विभाग, जीत प्रताप सिंह को राजनीतिक प्रतिपुष्टि व प्रतिक्रिया विभाग, पंकज गुप्ता को डाक्यूमेंटेशन एवं विभाग, राजा दिवाकर को सहयोग, आपदीय, राहत एवं सेवाएं विभाग, संजय सिंह को साहित्य व प्रचार सामग्री विकास सामग्री, लखन ओमर को चुनाव आयोग संपर्क विभाग, प्रीत पांडेय पार्टी पत्रिकाएं तथा प्रकाश विभाग, मयंक भट्ट, मिकिन्स श्रीवास्तव को सोशल मीडिया गतिविधि विभाग, अभिनव सिंह को आइटी विभाग दिया गया है।