हर स्तर पर ठगा जा रहा उपभोक्ता
जागरण संवाददाता, कानपुर : आज उपभोक्ता हर स्तर पर ठगा जा रहा है। उसकी मुख्य वजह है कि वह
जागरण संवाददाता, कानपुर : आज उपभोक्ता हर स्तर पर ठगा जा रहा है। उसकी मुख्य वजह है कि वह संगठित नहीं है। उसके लिए शोषण से मुक्ति के कानून बने हैं लेकिन वह इसकी जानकारी नहीं रखता। विश्व उपभोक्ता दिवस पर बीएनएसडी इंटर कालेज चुन्नीगंज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह ने यह बाते कहीं।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ता आसानी से फोरम में मुकदमा दाखिल कर सकता है लेकिन ठगे जाने के बाद वह इसे स्वीकार कर लेता है। फोरम सदस्या सुधा यादव ने महिलाओं को ज्यादा सजग रहने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन करते हुए ध्रुव कुमार शुक्ल ने कहा कि 1974 में व्यापारियों ने जीवनोपयोगी वस्तुओं का कृत्रिम अभाव बना रखा था। तब आठ जोन में शहर को बांटकर जीवनोपयोगी सामग्री बंटवायी गई थी। इस मौके पर रामकिशन अवस्थी, बृजेश सिंह, कृष्णकांत अवस्थी, छोटेभाई नरोना, जगदंबा भाई ने भी संबोधित किया। विनय कुमार, राधेश्याम शर्मा, रामप्रकाश विश्वकर्मा उपस्थित रहे।