Move to Jagran APP

कानपुर में तीन दिन से लगातार टूटा ठंडी रात का रिकार्ड

पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते अब शहर में भी बर्फीली हवाएं चलने लगी है।

By Edited By: Published: Mon, 24 Dec 2018 01:31 AM (IST)Updated: Mon, 24 Dec 2018 11:46 AM (IST)
कानपुर में तीन दिन से लगातार टूटा ठंडी रात का रिकार्ड
कानपुर में तीन दिन से लगातार टूटा ठंडी रात का रिकार्ड
कानपुर,जागरण संवाददाता। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते अब शहर में भी बर्फीली हवाएं चलने लगी हैं। शहर में ठंड का रिकार्ड लगातार तीन दिन से टूट रहा है। रविवार को सीजन की सबसे ठंडी रात रही। पारा लुढ़ककर 3.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि शनिवार को रात का तापमान 4.0 डिग्री व शुक्रवार को 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पहाड़ों की बर्फ पिघलने के कारण मैदानी क्षेत्र में ठंड बढ़ी है। रविवार की सुबह कोहरे व धुंध के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ सूर्यदेव तो निकलने लेकिन सर्द हवाओं से राहत नहीं मिली। शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। ऐसी ठंडी रात में मफलर, टोपी व स्वेटर भी नाकाफी रहे। वहीं दूसरी ओर अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा।
इन सर्द हवाओं के बीच शहरवासियों को ठंड और कोहरे की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। शीतलहर के कारण गलन और भी बढ़ गई है। इस भीषण ठंड से बचने के लिए सड़कों पर अलाव व घरों में हीटर व ब्लोवर जल उठे। हाड़ कंपा देने वाली इस सर्दी में दोपहिया वाहन चालकों का सबसे बुरा हाल रहा। ठंडी हवाएं उनके बदन को चीर रही थीं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. नौशाद खान ने बताया कि आने वाले दिनों में पारा दो डिग्री तक गिरने की संभावना है।
इस हफ्ते तापमान :
रविवार   अधि.22.2  न्यून. 3.8  
शनिवार  अधि.21.6  न्यून. 4.0 
शुक्रवार  अधि.21.6  न्यून. 4.2 
गुरुवार    अधि.22.4  न्यून.5.8 
बुधवार    अधि.22.2  न्यून. 6.5
मंगलवार  अधि.24.0  न्यून.6.3 
सोमवार   अधि. 23.6  न्यून. 6.3

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.