Move to Jagran APP

संग्रहालय में दिखेगा चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का सफरनामा

कुलपतियों के सम्मेलन में 28 अगस्त को किया जाएगा अत्याधुनिक कृषि शिक्षा संग्रहालय का उद्घाटन

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Aug 2018 12:16 PM (IST)Updated: Thu, 23 Aug 2018 12:16 PM (IST)
संग्रहालय में दिखेगा चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का सफरनामा
संग्रहालय में दिखेगा चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का सफरनामा

जागरण संवाददाता, कानपुर : चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) का सफरनामा, उपलब्धियां और पुरानी यादें अब सभी देख सकेंगे। वहां अत्याधुनिक कृषि शिक्षा संग्रहालय तैयार हो गया है, जिसका उद्घाटन कुलपतियों के सम्मेलन में 28 अगस्त को किया जाएगा। इसमें विवि के 100 साल का उतार चढ़ाव, शोध कार्य, नई प्रजातियों और तकनीक की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें पोस्टर, पौधे, बीज, खाद आदि शामिल हैं।

loksabha election banner

- - - - - - - - - - - -

13 विभाग मिलकर लगाएंगे प्रदर्शनी

संग्रहालय में विवि के 13 विभाग मिलकर प्रदर्शनी लगाएंगे। सभी के लिए अलग अलग स्टॉल तैयार हो गए हैं। विवि द्वारा विकसित की गई प्रजातियों के बड़े बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।

- - - - - - - - - - - -

खेती के उपकरणों की जानकारी

संग्रहालय में पुरानी पद्धति से लेकर खेती की नई तकनीक के उपकरणों की जानकारी मिल सकेगी। यहां उपकरण रखे जाएंगे।

- - - - - - - - - - - -

होम साइंस के लिए अलग व्यवस्था

होम साइंस विभाग की प्रदर्शनी के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। वहां अचार, सिलाई बुनाई, क्रोशिया, टैडी बियर, मुरब्बा, जैली के स्टॉल लगाए जाएंगे।

- - - - - - - - - - - -

कराया गया जीर्णोद्धार

संग्रहालय का भवन 28 अप्रैल 2012 को बन गया था लेकिन उसमें कई कार्य बाकी थे। कुलपतियों के सम्मेलन को देखते हुए 12 लाख रुपये लगाकर उसका जीर्णोद्धार कराया गया। आइसीएआर के सहयोग से बने संग्रहालय में कई जगह बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी। औषधीय युक्त पौधे लगेंगे।

- - - - - - - - - - - -

कृषि शिक्षा संग्रहालय अत्याधुनिक तरीके से तैयार हो गया है। उसमें विवि की उपलब्धियों व सफरनामा का जिक्र है। किसान, छात्रों को काफी लाभ मिलेगा।

-डॉ. बीके सिंह, प्रभारी कृषि प्रसार विभाग सीएसए - - - - - - - - - - - -

सीएसए के उद्घाटन स्थल की हुई लाइव टेस्टिंग

कानपुर : चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में 29 अगस्त को होने वाले कुलपतियों के सम्मेलन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को उद्घाटन स्थल की लाइव टेस्टिंग की गई। चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा की लाइट व्यवस्था चेक की गई। कुलपति प्रो. सुशील सोलोमन ने दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर बैठक बुलाई, जिसमें सभी विभागाध्यक्ष और पदाधिकारी शामिल हुए। इसमें अतिथियों के आगमन, उनके ठहरने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई।

- - - - - - - - - - - -

राज्यपाल करेंगे प्रतिमा का अनावरण

सम्मेलन को लेकर मिनट्स जारी हो गए हैं। सुबह 10 बजे राज्यपाल विवि परिसर में पहुंच जाएंगे। 10.15 पर प्रतिमा का अनावरण होगा। 10.25 पर ग्रुप फोटो ली जाएगी। 10.30 पर कैलाश भवन में आगमन, राष्ट्रगीत, दीप प्रज्जवलन होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.