विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CBSE: छात्रों में कोडिंग स्किल और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाएगी यंग बिल्डर्स चैलेंज 2021

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Wed, 03 Nov 2021 02:52 PM (IST)

सीबीएसई ने कई संस्थाओं के साथ करार करके यंग बिल्डर्स चैलेंज 2021 प्रतियोगिता आयोजन की तैयारी की है। इसमें छठवीं ...और पढ़ें

सीबीएसई कराएगा छात्रों के लिए प्रतियोगिता ।
सीबीएसई कराएगा छात्रों के लिए प्रतियोगिता ।

कानपुर, जागरण संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्र, सभी विषयों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। इसके लिए बोर्ड की ओर से समय-समय पर कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए बोर्ड ने एडब्ल्यूएस यंग बिल्डर्स चैलेंज 2021 कराने का फैसला किया है।

इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों की विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने, छात्रों के अंदर कोडिंग स्किल्स की समझ को विकसित करने, उनकी सोच को विस्तार देने के मकसद से यह चैलेंज कराया जा रहा है। सीबीएसई से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है, इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से छात्रों की जानकारियां बढ़ती हैं। इस चैलेंज को लेकर बोर्ड के निदेशक डा.बिस्वजीत साहा की ओर से सर्कुलर जारी हो गया है। सीबीएसई के साथ ही इस चैलेंज में एमेजान वेब सर्विस, अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग व इनोवेशन सेल के विशेषज्ञ भी देखरेख करेंगे।

छठवीं से 12 वीं तक के छात्र ले सकेंगे हिस्सा: गुरुनानक माडर्न स्कूल के अकादमिक इंचार्ज विवेक अवस्थी ने बताया कि इस चैलेंज में छठवीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकेंगे। इस चैलेंज की थीम- हाउ कैन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस चेंज द फ्यूचर आफ द कंट्री रखी गई है। इसके अलावा छात्रों को तीन अलग-अलग चरणों- लर्न, बिल्ड व शोकेस के स्तर पर अपना प्रदर्शन करना होगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जाएगा। छात्र-छात्राएं, चैलेंज से जुड़ी जानकारियां सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं।

-सीबीएसई से संबद्ध जो भी स्कूल हैं, वहां के छात्रों को इस तरह के चैलेंज में जरूर प्रतिभाग करना चाहिए। इससे छात्रों के अंदर कुछ नया और बेहतर करने की समझ विकसित होगी। -बलविंदर सिंह, सिटी कोआर्डिनेटर, सीबीएसई