विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर छावनी परिषद कार्यालय में CBI का छापा, अधिकारियों ने कर्मचारियों से की पूछताछ; 4 घंटे खंगाली फाइल

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:03 PM (IST)

कानपुर छावनी परिषद कार्यालय में गुरुवार शाम सीबीआई ने छापा मारा। टीम ने अकाउंट सेक्शन में वित्तीय गड़बड़ियों से जुड़ी फाइलें खंगालीं और कर्मचारियों से पूछताछ की, जिसमें एरियर भुगतान में वसूली का अंदेशा है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल GEMINI की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल GEMINI की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. सीबीआई ने कानपुर छावनी परिषद कार्यालय पर छापा मारा।

  2. अकाउंट सेक्शन में वित्तीय फाइलों की गहन जांच की गई।

  3. कर्मचारियों से एरियर भुगतान में वसूली पर पूछताछ हुई।

जागरण संवाददाता, कानपुर। छावनी परिषद कार्यालय, कैंट में गुरुवार शाम सीबीआई की टीम ने छापा मारा। शाम करीब पांच बजे पहुंची टीम रात नौ बजे तक अकाउंट सेक्शन में फाइलें खंगालती रही और कर्मचारियों से पूछताछ करती रही। छापे से कार्यालय में कर्मचारी सहमे दिखे।

कर्मचारियों के अनुसार, दो नवंबर को हुई कैंट बोर्ड की बैठक में करीब 72 कर्मचारियों को एसीपी व एरियर के तीन करोड़ रुपये भुगतान करने का प्रस्ताव पास हुआ था। अकाउंट सेक्शन में तैनात मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी के पीआरओ का चचेरे भाई ने प्रत्येक कर्मचारी से एरियर भुगतान के एवज में 40 से 50 हजार रुपये तक की मांग कर रहा था। सभी 72 कर्मचारियों से 37 लाख रुपये से ज्यादा वसूली करने की तैयारी थी।

अंदेशा है कि परेशान कर्मचारियों ने ही सीबीआई को शिकायत की है। स्टाफ सदस्यों ने बताया कि करीब 15 दिन से कैग, प्रयागराज की टीम ने आकर वित्तीय कार्यों की फाइलों का ऑडिट किया था। इसमें अकाउंट सेक्शन के स्टाफ ने उनको उचित जानकारी दी।

अंदेशा है कि टीम ने सीबीआई को वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायत की। इसी वजह से सीबीआई टीम ने शाम पांच बजे के करीब कार्यालय में पहुंचकर अकाउंट सेक्शन की फाइलों को खंगालना शुरू किया और कर्मचारियों से पूछताछ की। पूछताछ का सिलसिला रात नौ बजे तक जारी रहा। शाम तक मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी कुछ भी बोलने से बचते रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।