स्वच्छ शहर बनाने का शुरू हुआ अभियान
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में टॉप पर आने के लिए नगर निगम ने अभियान शुरू किया है
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 12:35 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 12:35 AM (IST)
जासं, कानपुर : स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में टॉप पर आने के लिए नगर निगम ने अभियान शुरू किया है। इसे लेकर अपर नगर आयुक्त भानु प्रताप सिंह ने शनिवार को रेजीडेन्स वेलफेयर एसोसियेशन के प्रतिनिधियों के साथ नगर निगम मुख्यालय में बैठक की। बैठक में मौजूद आनन्दपुरी नागरिक परिषद के अध्यक्ष मनोज बंका एमडी कॉर्न-कार्ड अपार्टमेन्ट के एमडी राजीव सक्सेना समेत अन्य लोगों ने कहा कि समय पर सफाई कराने और रोज कूड़ा उठाए जाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि शहर में जगह-जगह कंटेनर रखे जाए और दुकानों में डस्टबिन अनिवार्य कर दिया जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें