सूबेदारगंज से अलीगढ़ तक बिछेगी तीसरी रेल लाइन, प्रयागराज-मुगलसराय रूट को भी मिली हरी झंडी
केंद्रीय कैबिनेट ने हावड़ा-दिल्ली रूट पर सूबेदारगंज से अलीगढ़ तक तीसरी रेल लाइन को मंजूरी दी है, जिसमें कानपुर सेंट्रल ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।
HighLights
केंद्रीय कैबिनेट ने तीन मल्टी-ट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी।
सूबेदारगंज से अलीगढ़ तक तीसरी रेल लाइन कानपुर होते हुए बिछेगी।
सूबेदारगंज-मुगलसराय तीसरी और प्रयागराज तक चौथी लाइन पर काम।
जागरण संवाददाता, कानपुर। केंद्रीय कैबिनेट ने जिन तीन मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी है, उनमें हावड़ा-दिल्ली रूट पर सूबेदारगंज से कानपुर सेंट्रल, इटावा होते हुए अलीगढ़ के दाऊद खां स्टेशन तक तीसरी रेल लाइन भी शामिल है।
उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि सूबेदारगंज से मुगलसराय तक तीसरी रेल लाइन को भी स्वीकृति दे दी गई है। इस बीच सूबेदारगंज से प्रयागराज तक चौथी लाइन पर भी तेजी से काम हो रहा है।
दैनिक जागरण ने 29 अगस्त के अंक में दिल्ली-हावड़ा रूट पर चौथी लाइन के लिए डीपीआर जल्द शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
