विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CA Inter Result 2026: कानपुर के ओम गुप्ता ने पहली रैंक हासिल कर बने जिला टॉपर, काव्या गुप्ता को मिला दूसरा स्थान

Published: Thu, 22 Oct 2026 03:01 PM (IST)

कानपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा सितंबर 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है।

सीए इंटर में ओम गुप्ता कानपुर के सिटी टॉपर।

सीए इंटर में ओम गुप्ता कानपुर के सिटी टॉपर।

HighLights

  1. ओम गुप्ता ने कानपुर में सीए इंटर परीक्षा टॉप की।

  2. काव्या गुप्ता 399 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।

  3. कुल 29 विद्यार्थियों ने दोनों ग्रुप एक साथ पास किए।

जागरण संवाददाता, कानपुर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से सितंबर 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कानपुर में ओम गुप्ता ने 400 अंक हासिल कर शहर में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि काव्या गुप्ता 399 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। दोनों के बीच केवल एक अंक का अंतर रहा।

शहर की मेरिट सूची में रुद्र प्रताप सिंह 370 अंकों के साथ तीसरे, पार्थ निगम 359 अंकों के साथ चौथे और मोहम्मद अबुज़र 350 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। शीर्ष पांच स्थानों पर रहे सभी विद्यार्थियों ने दोनों ग्रुप एक साथ उत्तीर्ण किए हैं।

दोनों ग्रुप में 29 विद्यार्थी सफल

परीक्षा के आंकड़ों के अनुसार, दोनों ग्रुप की परीक्षा में 173 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 29 विद्यार्थियों ने दोनों ग्रुप एक साथ उत्तीर्ण किए। वहीं, 16 विद्यार्थी केवल ग्रुप-एक और दो विद्यार्थी केवल ग्रुप-दो में सफल रहे।

ग्रुप-एक की परीक्षा में 360 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 88 ने सफलता हासिल की। वहीं, ग्रुप-दो की परीक्षा में 195 विद्यार्थी बैठे थे और इनमें से 52 उत्तीर्ण हुए।

परिणाम घोषित होने के बाद सफल विद्यार्थियों में खुशी का माहौल रहा। शिक्षकों और परिजनों ने मेधावियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें- बागपत में 10 केंद्रों पर तीन दिन होगी यूपी PET एग्जाम, 25344 अभ्यर्थी होंगे शामिल