Move to Jagran APP

चेहरे बदलने का साहस न जुटा सके व्यापारी नेता

लखनऊ में जुलाई में होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह से पहले आनुषंगिक संगठनों को घोषित करने के लिए फैजाबाद में बुलाई गई उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारी नेता चेहरे बदलने का साहस नहीं जुटा सके। बैठक में युवा और महिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Jun 2018 05:40 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jun 2018 05:40 PM (IST)
चेहरे बदलने का साहस न जुटा सके व्यापारी नेता
चेहरे बदलने का साहस न जुटा सके व्यापारी नेता

जागरण संवाददाता, कानपुर : लखनऊ में जुलाई में होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह से पहले आनुषंगिक संगठनों को घोषित करने के लिए फैजाबाद में बुलाई गई उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारी नेता चेहरे बदलने का साहस नहीं जुटा सके। बैठक में युवा और महिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की गई। कानपुर नगर के राजीव आनंद युवा व्यापार मंडल के प्रदेश के चेयरमैन और कानपुर देहात के श्याम मोहन दुबे प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए।

loksabha election banner

अप्रैल में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में श्याम बिहारी मिश्रा को एक बार फिर अध्यक्ष घोषित किया गया था। अब तीन माह बाद 14 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। इससे पहले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्यसमिति की बैठक फैजाबाद में हुई। बैठक में सभी प्रमुख पदों पर पदाधिकारियों को रिपीट कर दिया गया। युवा व्यापार मंडल का प्रदेश महामंत्री झांसी के दीपक सोनी को बनाया गया है।

महिला व्यापार मंडल की प्रदेश की चेयरमैन एक बार फिर लखनऊ की अनिता अग्रवाल को बनाया गया है। आगरा की कुंदनिका शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष, वाराणसी की ललिता शर्मा को महामंत्री बनाया गया है। युवा और महिला दोनों ही व्यापार मंडल में अभी एक-एक और महामंत्री की घोषणा बाकी है। जल्द ही महामंत्री के नाम का चयन करने के साथ ही घोषणा कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद संगठन और मजबूत होगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा, महामंत्री राजेंद्र गुप्ता, डॉ. दिलीप सेठ समेत 40 जिलों के व्यापारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.