Move to Jagran APP

सतीश मिश्रा ने कहा...इस सरकार से हर वर्ग परेशान, सरकार बनने पर बिकरू कांड की होगी दोबारा जांच

बसपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सदस्य सतीश मिश्रा शनिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। पूर्व मंत्री नकुल दुबे साथ थे। सतीश मिश्रा व नकुल दुबे का पूर्व मंत्री राम जी शुक्ल व लाल जी शुक्ल ने जोशीला स्वागत किया।

By Akash DwivediEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 05:34 PM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 09:00 PM (IST)
सतीश मिश्रा ने कहा...इस सरकार से हर वर्ग परेशान, सरकार बनने पर बिकरू कांड की होगी दोबारा जांच
बसपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सदस्य सतीश मिश्रा

औरैया, जेएनएन। विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मणों को साधने में जुटी बसपा कानपुर के चर्चित बिकरू कांड को भी मुद्दा बनाने से नहीं चूक रही। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा ने शनिवार को औरैया और इटावा के बकेवर में प्रबुद्ध वर्ग सम्मान व सुरक्षा पर विचार संगोष्ठी में कहा कि विधानसभा चुनाव बसपा अकेले लड़ेगी। यदि सरकार बनती है तो बिकरू कांड की दोबारा जांच कराई जाएगी। वर्तमान में जो भी विवेचना कराई गई है, वो सरकार के इशारे पर हुई। बिकरू कांड के नाम पर निर्दोष ब्राह्मणों को अलग-अलग स्थानों से उठाकर हत्या करवा दी गई। 50 से ज्यादा निर्दोष ब्राह्मण समाज के लोग विभिन्न धाराओं में जेल में निरुद्ध हैं।

loksabha election banner

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, आखिर अमर दुबे (गैंगस्टर विकास दुबे का भतीजा) की पत्नी का का क्या दोष था। उसे लखनऊ से मिले इशारे पर जेल में डाल दिया गया। उसे पैरोल तक नहीं मिली। गलत रिपोर्ट लगाकर उसकी जमानत अर्जी खारिज करा दी गई। उन्होंने ङ्क्षहदू संगठन के नेता कमलेश तिवारी के अलावा रायबरेली, गोरखपुर, लखनऊ में ब्राह्मणों की हत्या का भी आरोप लगाया। कहा, लखनऊ में विनय तिवारी की गाड़ी रोककर पुलिस ने सीने में गोली मार दी। मीरजापुर में नाबालिग ब्राह्मण बच्चों को मार दिया गया। ब्राह्मण समाज का ऐसा उत्पीडऩ सपा सरकार में ही देखने को मिलता था। कन्नौज इसका उदाहरण है। वर्ष 2007 के चुनाव में बसपा ने ब्राह्मण समाज के 85 प्रत्याशी बनाए गए थे। जीते विधायकों में से 16 कैबिनेट मंत्री बनाए थे। ब्राह्मणों के सम्मान और सुरक्षा की लड़ाई उन्होंने लड़ी। सबसे ज्यादा सम्मान ब्राह्मण को यदि कहीं मिला है तो बसपा में। हाथरस कांड का जिक्र करते हुए बसपा नेता ने दलित उत्पीडऩ की चर्चा की। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। बोले, हर वर्ष दो करोड़ नौकरी का वादा करके युवाओं का वोट लिया गया और आज हर वर्ष दो करोड़ नौकरियां कम हो रही हैं। सरकारी व्यवस्थाएं निजी हाथों में पहुंच रही हैं। रोजगार के मार्ग बंद हो गए। इससे पहले समर्थकों ने सतीश चंद्र मिश्र के साथ पूर्व मंत्री नकुल दुबे का भी स्वागत किया गया। राष्ट्रीय महासचिव को फरसा भेंट किया।

राम मंदिर के पैसों से चला रहे पार्टी : राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ तो इसे बनवाने के नाम पर भाजपा ने हजारों करोड़ रुपये बटोरे। इन पैसों का इस्तेमाल पार्टी चलाने में कर रही है। पांच अगस्त 2020 को दो सौ करोड़ रुपये खर्च कर भूमि पूजन कार्यक्रम कराया गया, जबकि उस दिन सिर्फ पांच ईंटों का पूजन हुआ। भाजपा बताए, वसूला गया पैसा कहां गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.