बीएसएनएल कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर
जागरण संवाददाता, कानपुर : वेतन विसंगति और टावर कंपनी के विरोध को लेकर बीएसएनएल कर्मचारी
By Edited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 10:10 PM (IST)Updated: Tue, 12 Dec 2017 04:16 PM (IST)
जागरण संवाददाता, कानपुर : वेतन विसंगति और टावर कंपनी के विरोध को लेकर बीएसएनएल कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहेगे। एफटीआइ के कर्मचारी नेता डीएन त्रिपाठी ने हड़ताल मे कानपुर नगर और देहात के 12 सौ अधिकारियो और कर्मचारियो के शामिल होने का दावा किया है। सूत्र बताते है कि इस हड़ताल से उपभोक्ताओ को मिल रही सेवाएं भी बाधित हो सकती हैं। बताते चले कि रतनलाल नगर एक्सचेज मे नेटवर्क संचालन के लिए चार साइट है जिसमे एक खराब है। खराब साइट का लोड दूसरे सर्वर पर स्थानांतरित कर ब्राडबैड सेवा बहाल की गई। चूंकि अभी भी यह साइट सही नही हुई है इसलिए मंगलवार को कर्मचारियो और अधिकारियो के हड़ताल पर होने के चलते दक्षिण क्षेत्र के उपभोक्ताओ को फिर परेशानी उठानी पड़ सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें