Kanpur Breaking: कानपुर व आसपास के जिलों की खबरें, पढ़ें, 14 सितंबर को कहां, क्या हुआ
Kanpur Breaking News उत्तर प्रदेश के कानपुर और आसपास के जिलों से जुड़ी आज रविवार 14 सितंबर 2025 की मुख्य अपराध से जुड़ी खबरें और घटनाएं (Aaj Ki Taza Khabar)। आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों व घटनाक्रमों के बारे में भी जानने के लिए जुड़े रहिए कानपुर दैनिक जागरण के साथ।

जागरण संवाददाता, कानपुर। UP Breaking News Today 14th September 2025: कानपुर और आसपास के जिलों की की आज की अपराध और घटनाक्रम से जुड़ी ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 14 सितंबर, 2025 की खबरें और समाचार: चोर समझ महिला को खंभे से बांधकर पीटा, बिल्हौर में चोरी, हिस्ट्रीशीटर के भतीजे की दबंगई, फतेहपुर में पटाखा बनाते वक्त विस्फोट सहित अन्य खबरें। पढ़ें, खबरें विस्तार से....।
बर्रा सात में एक महिला को खंभे से बांधकर पीटा
बर्रा सात इलाके में एक महिला व चार युवक संदिग्ध स्थिति में घूमते दिखे। स्थानीय लोगों को कहना है 3 बजे के आसपास पांचो लोग बिना किसी वजह के घूम रहे थे। कुछ देर बाद पांचों लोग खाली पड़े प्लाट में घुस गए व बगल की छत पर चढ़ने का प्रयास करने लगे। यह देखकर आसपास के लोगों को शक हुआ और लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही चारों युवक मौके से भाग निकले क्षेत्रवासियों ने मौके से महिलाओं को पकड़ लिया। बर्रा पुलिस में महिला को हिरासत में लेकर थाने भेजा और चारो युवकों की तलाश जारी।
Ghatampur में डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
कानपुर-सागर हाईवे पर धरमपुर बंबा के पास डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहे उनके पति और एक माह का नवजात बाल-बाल बच गए। स्वजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर चले गए। रमईपुर निवासी कालूराम नागर रविवार सुबह पत्नी 45 वर्षीय रामादेवी और एक माह के नवजात को लेकर बाइक से घाटमपुर की ओर जा रहे थे। धरमपुर बंबा पुल पार करते ही एक डंपर उनकी बाइक में टक्कर मारकर भाग निकला। हादसे में कालूराम के साथ ही बच्चे को गोद में लेकर बैठीं रामादेवी गिर गईं। हादसे में रामादेवी को गंभीर चोट आई, जबकि कालूराम और नवजात बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल रामादेवी को पतारा सीएचसी पहुंचाया। यहां पर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन शव लेकर घर चले गए। चौकी प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है।
बांदा में नहाते समय नदी में डूबकर बालक की मौत
बांदा, झील का पुरवा निवासी गुड्डू के 11 वर्षीय पुत्र आयुष की केन नदी में नहाते समय रविवार दोपहर पैर फिसलने से डूब कर मौत हो गई। भाई को बचाने में 14 वर्षीय रवि भी डूबने से बचा। उसे नदी में मौजूद लोगों ने बचाया। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया है। स्वजन को घटना की जानकारी दी गई है।
फतेहपुर में घर के आंगन में खेल रही बच्ची को सर्प ने काटा, मौत
कल्यानपुर थाने के साईं गांव निवासी उमेश गुप्ता की चार वर्षीय पुत्री आरवी शनिवार की शाम आंगन में खेल रही थी। तभी सर्प ने बच्ची को काट लिया। बच्ची के शोर मचाने पर स्वजन दौड़ पड़े। बच्ची को पीएचसी गोपालगंज ले गए। जहां चिकित्सक ने एलएलआर कानपुर रेफर कर दिया। स्वजन इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई। मौत की खबर से मां सपना भाई आरो व आयुष का रो रोकर बुरा हाल है।
फर्रुखाबाद में लेंटर का प्लास्टर टूटकर गिरने से महिला हेड कांस्टेबिल का सिर फटा
मोहम्मदाबाद कोतवाली का मुख्य कार्यालय भवन काफी पुराना है। रविवार दोपहर कार्यालय में महिला हेडकांस्टेबिल प्रियंका शर्मा कंप्यूटर पर कुछ काम कर रही थीं। इसी दौरान लेंटर के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर गिरा। जिससे प्रियंका शर्मा का सिर फट गया। कार्यालय के कर्मचारी उन्हें नर्सिंगहोम में ले गए। वहां उनका इलाज चल रहा है।
हमीरपुर में तीन दिन पहले जेल पहुंचे बंदी की मौत, स्वजन बेहाल
तीन दिन पहले मारपीट, गली गलौज और एससीएसटी मामले में जेल गए एक बंदी की रविवार की दोपहर अचानक हालत बिगड़ गई। जिसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जेल प्रशासन ने स्वजन को सूचना दे दी है। इस घटना से स्वजन बेहाल है। 33 वर्षीय मृतक बंदी अनिल कुमार तिवारी पुत्र श्रीकृष्ण तिवारी सदर कोतवाली के सूरजपुर गांव का निवासी था। जेलर केपी चंदीला ने बताया कि शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। जहां पैनल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
कानपुर में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर
बिधनू तक्सीमपुर गांव दस दिन पहले गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद को लेकर शनिवार रात फिर से दो पक्ष आमने सामने आ गए। गाली गलौज के बाद दोनों पक्षों से पथराव होने के साथ जमकर लाठी डंडे चले। जिसमे दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग पत्थर लगने से घायल हो गए। वहीं ग्राम प्रधान समेत चार लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।