विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिठूर में खिला कमल, नगर पंचायत उपचुनाव में 2483 वोटों से जीते भाजपा प्रत्याशी समरेंद्र राणा

Published: Thu, 15 Oct 2026 02:57 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2026 03:00 PM (IST)

बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी समरेंद्र सिंह राणा ने 2483 मतों से जीत हासिल की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. भाजपा प्रत्याशी समरेंद्र राना ने बिठूर उपचुनाव जीता।

  2. 2483 मतों के अंतर से मिली शानदार विजय।

  3. बिठूर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा।

जागरण संवाददाता, बिठूर। नगर पंचायत बिठूर के अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी समरेंद्र सिंह राणा ने 2483 मतों से जीत हासिल की है। मतगणना पूरी होने के बाद चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक परिणाम अपलोड किए जाने की प्रक्रिया अभी चल रही है।

उपचुनाव में भाजपा और सपा समर्थित कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव के दौरान खींचतान भी देखने को मिली थी। मतदान के लिए पांच मतदान केंद्रों पर 10 बूथ बनाए गए थे। कुल 9474 मतदाताओं में से 6193 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदान प्रतिशत 65.42 रहा था। पांच चक्र की मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी राणा समरेन्द्र को विजेता घोषित हो गए हैं।

 

यह भी पढ़ें- बिठूर उपचुनाव: पहले चरण में भाजपा के समरेंद्र सिंह राणा को 918 तो कांग्रेस को 9 वोट मिले