Move to Jagran APP

हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जयकार, सड़क पर बही देश भक्ति की बयार Kanpur News

कैबिनेट मंत्री एवं गोविंद नगर विधानसभा के प्रभारी नंदगोपाल (नंदी) व सांसद सत्यदेव पचौरी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

By AbhishekEdited By: Published: Sun, 01 Sep 2019 02:25 PM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2019 02:25 PM (IST)
हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जयकार, सड़क पर बही देश भक्ति की बयार Kanpur News
हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जयकार, सड़क पर बही देश भक्ति की बयार Kanpur News
कानपुर, जेएनएन। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। बाइक पर सवार कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जयकार थी। सांसद समेत भाजपा नेताओं ने भी यात्रा में शिरकत की।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह ग्यारह बजे से पनकी मंडल की तिरंगा यात्रा पनकी धाम मंदिर से प्रारंभ हुई। इसके लिए सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता बाइक से मंदिर परिसर में एकत्र होने लगे थे। तिरंगा झंडा उठाकर भाजपाई भारत माता की जयकारे लगा रहे थे। कैबिनेट मंत्री एवं गोविंद नगर विधानसभा के प्रभारी नंदगोपाल (नंदी), सांसद सत्यदेव पचौरी, विधानसभा क्षेत्र की सह प्रभारी रंजना उपाध्याय एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी तिरंगा यात्रा के लिए पहले से तैयार रथ पर सवार थे। पीछे बाइकों पर सवार भाजपा कार्यकर्ताओं का जुलूस निकला। विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस गोपाला टावर रावतपुर में संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष ललित उपाध्याय विजय मिश्रा और नीरज बाजपेयी भी मौजूद थे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.