सरकार के चार साल पूरे होने पर कार्यक्रम कराएंगे भाजपाई, कानपुर में जन जन को बताएंगे उपलब्धियां
यूपी में सरकार के चार साल पूरे होने पर कार्यक्रमों के जरिए भारतीय जनता पार्टी उपलब्धियों को जनता को घर-घर तक पहुंचाएगी। विधानसभा क्षेत्र मंडल बूथ स्तर पर कार्यक्रम कराने के लिए अलग अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
कानपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी की सरकार के 19 मार्च को चार वर्ष पूरे हो गए हैं। चार साल में सरकार उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उन्हें विधानसभा क्षेत्र, मंडल, बूथ स्तर पर कार्यक्रम कराने हैं। भाजपा दक्षिण जिले ने प्रदर्शनी के कार्यक्रम की जिम्मेदारी जिला महामंत्री प्रबोध मिश्रा को दी है।
कानपुर दक्षिण में 20 मार्च को विधायक अपने क्षेत्र में कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसकी जिम्मेदारी शैलेंद्र त्रिपाठी, संजय कटियार, जसविंदर सिंह पर होगी। 21 मार्च को किसान मेला आयोजन की जिम्मेदारी राम बहादुर यादव, वीरेंद्र दिवाकर, यगेश गुप्ता संभालेंगे। 22 मार्च को मातृशक्ति अभिनंदन समारोह की जिम्मेदारी अर्चना आर्या, वंदना गुप्ता, अनीता को मिली है। 23 मार्च को युवा सम्मेलन तैयारी संतोष जायसवाल, विनय मिश्रा, नारायण भदौरिया को मिली है। 24 को प्रवासी श्रमिक, श्रमिक रेहड़ी, खोमचा, पटरी पर व्यवसाय करने वालों का पंजीयन गणेश शुक्ला, सुरेंद्र चौहान, अर्जुन बेरिया कराएंगे।
वहीं उत्तर जिला ने विधानसभा क्षेत्रों के आशा पाल, विनय पटेल, नगर निगम नगर पालिका तथा पंचायत पर होने वाले कार्यक्रम की जिम्मेदारी धीरज बाल्मीकि, रमा शंकर अग्रहरी, मातृशक्ति अभिनंदन समारोह का प्रमुख रंजीता पाठक, रिचा सक्सेना को बनाया है। युवा सम्मेलन के लिए आकाश शुक्ला, श्यामू तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। पटरी दुकानदारों में जागरूकता सम्मेलन के लिए सुनील जायसवाल, सचिन शुक्ला, बूथ संपर्क अभियान के जिला प्रमुख वीरेश त्रिपाठी तथा पारस मदान बनाए गए हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए पार्टी चार वर्ष के अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता को घर-घर तक पहुंचाएगी।