Move to Jagran APP

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कानपुर में भाजपा ने शुरू की तैयारी, अभियानों से जुड़ेंगे सरकारी विभागों में नामित कार्यकर्ता

UP Vidhansabha Chunav 2022 सरकार आने के बाद पार्टी के तमाम कार्यकर्ता सरकारी विभागों में नामित हो जाते हैं। इसमें नगर निगम में नामित पार्षद शासकीय अधिवक्ता तमाम विभागों में आयोग के सदस्य चेयरमैन अध्यक्ष भी बनाए जाते हैं।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 05:15 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 05:15 PM (IST)
भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिह्न की सांकेतिक फोटो।

कानपुर, जेएनएन। विधानसभा चुनाव के वर्ष में पहुंच चुकी भाजपा अब सरकारी विभागों में नामित अपने पदाधिकारियों को भी खाली नहीं छोड़ना चाहती। पार्टी अब उन्हें भी अपने अभियानों से जोड़कर उनसे काम कराना चाहती है। इसके लिए संगठन को भी कह दिया गया है कि अब किसी भी नामित सदस्य को चाहे वह किसी भी विभाग में हो, उससे पार्टी के अभियान में काम जरूर लिया जाए।

loksabha election banner

सरकार आने के बाद पार्टी के तमाम कार्यकर्ता सरकारी विभागों में नामित हो जाते हैं। इसमें नगर निगम में नामित पार्षद, शासकीय अधिवक्ता, तमाम विभागों में आयोग के सदस्य, चेयरमैन, अध्यक्ष भी बनाए जाते हैं। सरकारी पद पाने के बाद पार्टी के ये ही कार्यकर्ता संगठन के कार्यों से दूर हो जाते हैं और सरकारी विभागों के कार्यों में ही खुद को पूरी तरह उलझा लेते हैं। सामान्यतौर पर इनको पार्टी समय समय पर चलने वाले अपने अभियानों से जोड़ती भी नहीं है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पार्टी अब विधानसभा चुनाव तक सेवा कार्यों को शुरू रखेगी। सेवा कार्यों में ज्यादा से ज्यादा करने के लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जुटने के लिए कहा गया है। इसके चलते सरकारी विभागों में नामित ये पदाधिकारी कहीं पार्टी अभियानों से दूर न रहें, इसलिए पूरे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व इसमें आने वाले पदाधिकारियों को समझा दिया गया है कि इन्हें सेवा कार्यों से अलग न रखा जाए। इसी कारणवश, जिलों में जो भी पार्टी कार्यकर्ता आयोग व अन्य सरकारी विभागों में हैं, उनके नाम भी मांग लिए गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.