Move to Jagran APP

अंत्योदय सिद्धांत पर चल भाजपा कर रही बूथ समितियों का सम्मान

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को भाजपा अपने संगठन में भी आजमा रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 12:57 AM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 12:57 AM (IST)
अंत्योदय सिद्धांत पर चल भाजपा कर  रही बूथ समितियों का सम्मान
अंत्योदय सिद्धांत पर चल भाजपा कर रही बूथ समितियों का सम्मान

जागरण संवाददाता, कानपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को भाजपा अपने संगठन में भी आजमा रही है। सबसे छोटी इकाई कही जाने वाली बूथ समिति को सबसे अहम मानकर पार्टी बूथ समिति के पदाधिकारियों को सम्मानित कर हौसलाअफजाई कर रही है। पांच दिवसीय अभिनंदन समारोह की शुरुआत शनिवार को जनप्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में कर दी।

loksabha election banner

गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के पनकी, लाजपतनगर और रतनलाल नगर मंडल के बूथों पर एमएसएमई मंत्री सत्यदेव पचौरी ने बूथ कमेटी अभिनंदन समारोह आयोजित किया। उन्होंने क्षेत्र में जनसंपर्क के साथ ही कार्यकर्ताओं को माला-पटका पहनाकर सम्मानित किया। उनके साथ अनुपम मिश्रा, ललित उपाध्याय, संजय लाला, स्नेहा श्रीवास्तव, विजय मिश्रा, जितेंद्र गांधी आदि थे। वहीं, कल्याणपुर विधायक एवं प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार ने सुबह गुरुदेव पैलेस तो शाम को गीता नगर सेक्टर के बूथ समिति पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। इस दौरान गिरीश शुक्ला, अनुष्का तिवारी, नीतू शुक्ला, रितु गुप्ता, वीबीएल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। इसी तरह प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई ने सिविल लाइन्स मंडल और सुरेश अवस्थी ने सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र की बूथ समितियों का अभिनंदन किया।

---

दक्षिण में भी कार्यकर्ताओं का सम्मान

भाजपा दक्षिण जिला के तहत किदवई नगर और महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन पदाधिकारियों ने बूथ समिति पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। इसके बाद बैठक में प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल और जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने 17 नवंबर को प्रस्तावित बाइक रैली की तैयारियों की चर्चा की। बैठक में पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, विनोद शुक्ला, मनोज पांडेय, रघुराजसरन गुप्ता, संदीपन अवस्थी, अचल गुप्ता आदि थे।

------

सम्मान के साथ होगा सत्यापन

अभिनंदन समारोह के आयोजन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों की एक कार्यशाला शनिवार को नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। इसमें उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कार्यक्रम की रूपरेखा समझाई। साथ ही बताया कि सम्मान समारोह के साथ ही वरिष्ठ पदाधिकारी बूथ समितियों का सत्यापन भी करेंगे। कार्यक्रम की एलबम पार्टी का आइटी विभाग तैयार करेगा। कार्यशाला में बाइक रैली पर भी चर्चा हुई। इस दौरान मणिकांत जैन, छविलाल सुदर्शन, सुनील बजाज, सत्येंद्रनाथ पांडेय, पूनम कपूर, प्रमोद विश्वकर्मा, रंजीता पाठक, अनिल दीक्षित, कमल तिवारी, अभिनव दीक्षित आदि थे।

--

सांसद ने सम्मान के साथ रखी चाट पार्टी

सासद देवेंद्र सिंह भोले ने अपने काकादेव स्थित आवास पर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से लेकर पार्टी पदाधिकारियों का चंदन लगाकर अभिनंदन किया। साथ ही चाट पार्टी भी रखी। पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार, पूर्व महापौर जगतवीर सिंह द्रोण, लोकसभा प्रभारी दिनेश राय भी उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.