Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले, भ्रष्टाचार का झोला लेकर निकलता था सैफई खानदान और करता था लूटपाट

जालौन के कालपी में आयोजित एक कार्यक्रम में आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा पर निशाना साथा और सैफई के खानदान को प्रदेश में लूटपाट करने वाला बताया। उन्होंने भाजपा को कार्यकर्ताओं की पार्टी बताते हुए फिर जीत मिलने का दावा किया।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 12:56 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 05:37 PM (IST)
कालपी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा पर निशाना साधा।

जालौन, जेएनएन। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि सपा सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को एक खानदान ने लूट लिया है। सैफई खानदान भ्रष्टाचार का झोला लेकर निकलता था और भर्तियों के रूप में लूटपाट करता था। सपा सरकार में सिर से लेकर पैर तक भ्रष्टचार का बोलबोला था।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को देर रात जालौन जिले में कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन के एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को योगी आदित्यनाथ के रूप में चौबीस घंटे काम करने वाला एक ईमानदार मुख्यमंत्री मिला है। मोदी और योगी सरकार ने एक के बाद ऐसी योजनाएं दी हैं जिनसे आम लोगों को राहत मिली है। मोदी और योगी ने अपने मकान की चिंता नहीं की बल्कि हर गरीब का मकान हो ऐसी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कांग्रेस पर भी प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस की आत्मा नेताओं में बसती है जब कि भाजपा की आत्मा संगठन के कार्यकर्ताओं में बसती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता सीन होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.