विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कानपुर में चार घंटा 20 मिनट रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, विशेष विमान से चकेरी एयरपोर्ट पर आएंगे

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Mon, 22 Nov 2021 12:18 PM (GMT+05:30)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा विशेष विमान से सुबह 10.40 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर आएंगे। इसके बाद सबसे पहले किदवई नगर सब्जी मंडी स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारा पहुंचेंगे। नड्डा सायं तीन बजे विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

करीब आधा घंटा बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में रहेंगे जेपी नड्डा।
करीब आधा घंटा बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में रहेंगे जेपी नड्डा।

कानपुर, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव से पहले कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को व्यूह रचना समझाने आ रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को कानपुर में चार घंटे 20 मिनट रहेंगे। वह सुबह 10.40 बजे लखनऊ से विशेष विमान से चकेरी एयरपोर्ट पर आएंगे और दोपहर तीन बजे इसी विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे। पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ लखनऊ से आएंगे, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के रवाना होने के बाद शहर से जाएंगे।  

राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे पहले किदवई नगर सब्जी मंडी स्थित बाबा नामदेव गुरुद्वारा पहुंचेंगे। यहां वह और मुख्यमंत्री सिख समाज के सदस्यों से बात करेंगे। यहां वह 15 मिनट रुकेंगे। इसके बाद साकेत नगर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचेंगे। यहां क्षेत्रीय कार्यालय के साथ ही पार्टी के नौ जिलों के कार्यालय का आनलाइन उद्घाटन होना है। यहां वह आधा घंटा रुकेंगे। इसके बाद 40 मिनट वह साकेत नगर स्थित मंदाकिनी गेस्ट हाउस में रुकेंगे। सबसे अंत में एक घंटा 25 मिनट वह बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में रहेंगे। 

 मंच पर केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्री भी रहेंगे 

 राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्री भी मंच पर रहेंगे। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मंच पर तीन दर्जन मंत्री व पदाधिकारी रहेंगे। इसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के अलावा केंद्रीय मंत्रियों में भानु प्रताप वर्मा, साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश सरकार के मंत्रियों में सतीश महाना, नीलिमा कटियार, अजीत पाल, धुन्नी सिंह, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मुन्नू लाल कोरी रहेंगे। इनके अलावा मंच पर प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के पदाधिकारी भी रहेंगे। मंच पर सांसदों को भी स्थान दिया जाएगा। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।