Move to Jagran APP

पदयात्रा में लोगों से मिलेंगे और सीधे संवाद करेंगे भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता

आमजन की समस्याएं क्या-क्या हैं, उनका निराकरण कैसे हो सकता है। भाजपाई अपनी पदयात्रा, जिसे जनसंपर्क यात्रा का नाम दिया गया है।

By Edited By: Published: Fri, 30 Nov 2018 01:09 AM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 12:05 PM (IST)
पदयात्रा में लोगों से मिलेंगे और सीधे संवाद करेंगे भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता
पदयात्रा में लोगों से मिलेंगे और सीधे संवाद करेंगे भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता
कानपुर, जेएनएन। आमजन की समस्याएं क्या-क्या हैं, उनका निराकरण कैसे हो सकता है। भाजपाई अपनी पदयात्रा, जिसे जनसंपर्क यात्रा का नाम दिया गया है। उसमें सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोगों से मिलेंगे और सीधे संवाद करेंगे। एक दिसंबर से पदयात्रा कार्यक्रम शुरू होगा। इसके लिए गुरुवार को नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंथन किया।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उत्तर जिले के प्रभारी व अध्यक्ष उ.प्र. पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम बाबूराम निषाद ने सभी से कहा कि पदयात्रा के दौरान सभी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से जरूर मिलें। मुख्य अतिथि को 15 दिसंबर तक चलने वाली इस यात्रा का विस्तृत ब्योरा पदयात्रा जिला प्रमुख संतोष शुक्ला व जिला महामंत्री सुनील बजाज ने सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि पदयात्रा का समय सुबह आठ बजे से 11 बजे तक व दोपहर तीन से शाम छह बजे तक रहेगा।
मुख्य अतिथि बाबूराम निषाद ने कहा कि पदाधिकारी लाभार्थियों से भी संपर्क करेंगे। पदयात्रा के लिए विधानसभाओं में स्थान भी तय कर लिए गए। कल्याणपुर विधानसभा में गुरुदेव पैलेस, सीसामऊ में सीसामऊ, बड़ा चौराहा से, गोविंद नगर में विजय नगर तिराहा से व आर्यनगर में भारत माता मंदिर से शुरुआत होगी। इस मौके पर मुख्य रूप से सरोज सिंह, सत्येंद्र नाथ पांडेय, दीपक सिंह, कमल तिवारी, वीरेश त्रिपाठी, अभिनव दीक्षित, मंजीत सिंह, रिषी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हर वर्ग का सम्मान करती भाजपा
भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो हर वर्ग, धर्म, जाति के लोगों का सम्मान करती है। गुरुवार को यह बात मुख्य अतिथि एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेश सह संयोजक डॉ.प्रीति वर्मा ने कही। आयोजन था भाजपा दक्षिण एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सम्मान समारोह का। कार्यक्रम में जिन स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया, उनमें सेवा संस्थान, भारतीय ग्रामोद्योग संस्थान, ज्ञान धारा फाउंडेशन, कानपुर दक्षिण परिवर्तन मंच आदि शामिल रहे। वहीं मुख्य रूप से विधायक महेश त्रिवेदी, बालचंद्र मिश्र, दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, क्षेत्रीय संयोजक देव त्रिपाठी, शिवराम सिंह, पुष्पा तिवारी, अचल गुप्ता, नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.