Move to Jagran APP

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा-काफी दिनों से परेशान कर रही महिला पार्षद Kanpur News

नगर निगम की बरातशाला का वीडियो वायरल होने के बाद नजीराबाद थाना की पुलिस ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था इससे नाराज हाेकर उन्होंने जिलाध्यक्ष को त्यागपत्र सौंपकर महिला पार्षद पर आरोप लगाया है।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 12:07 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 12:07 PM (IST)
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा-काफी दिनों से परेशान कर रही महिला पार्षद Kanpur News
महिला ने भाजपा मंडल अध्यक्ष पर लगाए थे आरोप।

कानपुर, जेएनएन। नगर निगम की बरातशाला के वायरल हुए वीडियो के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा तिलक नगर मंडल अध्यक्ष पवन गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने जिलाध्यक्ष को दिए पत्र में महिला पार्षद द्वारा परेशान करने की भी बात कही है। 

loksabha election banner

नजीराबाद थाना क्षेत्र में पिछले दिनों अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में पीडि़त महिला ने पवन गुप्ता और उनके एक साथी के खिलाफ तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इससे नाराज पवन गुप्ता ने गुरुवार को पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफा जिलाध्यक्ष सुनील बजाज को सौंप दिया। पवन गुप्ता के मुताबिक पुलिस को मामले की जांच तो करनी चाहिए थी।

यह तो पता करना चाहिए था कि क्या उनके मोबाइल से वीडियो वायरल किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की एक महिला पार्षद उन्हें काफी दिनों से परेशान कर रही हैं और उन्हीं के दबाव में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने बताया कि पवन गुप्ता ने अपना इस्तीफा दिया है। उन्होंने महिला पार्षद पर लगातार परेशान करने की शिकायत भी की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.