Move to Jagran APP

कानपुर में भाजपा का पन्ना प्रमुखों का चयन, सौंपी मतदाताओं को वोट डलवाने की जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता सूची के एक-एक पन्ने पर अपने प्रमुख बना दिए हैं। इसमें यह भी ध्यान रखा गया है कि कौन कार्यकर्ता लोगों तक अपनी बात ज्यादा मजबूती से पहुंचा सकेगा। मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पन्ना प्रमुखों को उनकी जिम्मेदारियां भी बताई जाएंगी।

By Abhishek AgnihotriEdited By: Published: Thu, 23 Sep 2021 12:59 PM (IST)Updated: Thu, 23 Sep 2021 12:59 PM (IST)
भारतीय जनता पार्टी मंडल स्तर पर कार्यक्रम होगा।

कानपुर, जेएनएन। विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी गुरुवार शाम तक अपने पन्ना प्रमुखों का नाम फाइनल कर देगी। इसके बाद शुक्रवार को सभी पन्ना प्रमुखों का मंडल स्तर पर कार्यक्रम होगा।

loksabha election banner

चुनावों में जीत को पूरी तरह पुख्ता करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मतदाता सूची के एक-एक पन्ने पर अपने प्रमुख बना दिए हैं। मतदाता सूची के एक पन्ने पर सामान्यतौर पर 30 मतदाता होते हैं। उस पेज पर जितने भी मतदाता हैं, उनके वोट डलवाने की जिम्मेदारी उस प्रमुख की होगी जिसको उस पेज की जिम्मेदारी दी गई होगी। इस जिम्मेदारी में हर स्तर के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता को कार्य दिया गया है। इसमें यह भी ध्यान रखा गया है कि कौन कार्यकर्ता लोगों तक अपनी बात ज्यादा मजबूती से पहुंचा सकेगा। इसके लिए उस पेज पर जो भी सबसे वरिष्ठ होगा, उसे साथ में जोड़ा गया है। अगर किसी पेज पर किसी जनप्रतिनिधि का नाम है तो उसे भी अपने पेज के अधिक से अधिक वोट डलवाने होंगे।

पार्टी का मानना है कि जितना अधिक से अधिक मतदान होगा, उसका फायदा उसे ही मिलेगा। बूथ समितियों की बैठक में पन्ना प्रमुखों का नाम फाइनल किया जाना था। इसके बाद भी गुरुवार शाम तक का समय सभी को दिया गया है कि वे अपने पन्ना प्रमुखों के नाम फाइनल कर कार्यालय में जमा कर दें। इसके बाद शुक्रवार को पन्ना प्रमुखों का मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें पन्ना प्रमुखों को उनकी जिम्मेदारियां भी बताई जाएंगी। इसमें यह भी समझाया जाएगा कि वे अपने दायित्व वाले पेज पर जितने भी मतदाता हैं, उनसे अभी से मिलना शुरू कर दें। समय आने पर उनके मतदाता पर्चियों की व्यवस्था करें और उन्हें बूथ पर वोट डालने के लिए प्रोत्साहित भी करें। भाजपा उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के मुताबिक आज शाम तक सभी पन्ना प्रमुखों के नाम कार्यालय में आ जाएंगे। इसके बाद शुक्रवार को मंडल स्तरीय कार्यक्रम होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.