Move to Jagran APP

अब देश के विकास का रास्ता यूपी से होकर जाता है, कानपुर में बोले भाजपा के प्रदेश प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दशकों से फलाफूला माफिया तंत्र आज सलाखों के पीछे है। जो असामाजिक तत्व दुकान सरकारी कार्यालय बस ट्रेन जलाते थे। आज सरकार उन्हें चिह्नित कर वसूली कर रही है।

By Shaswat GuptaEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 08:31 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 08:31 PM (IST)
अब देश के विकास का रास्ता यूपी से होकर जाता है, कानपुर में बोले भाजपा के प्रदेश प्रभारी
कानपुर में सभा को संबोधित करते हुए राधामोहन सिंह।

कानपुर, जागरण संवाददाता। पहले उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था लेकिन आज देश के विकास का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। यह बात सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कही। वह पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सिविल लाइंस स्थित रागेंद्र स्वरूप सभागार में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश साढ़े चार वर्ष पहले उत्तर प्रदेश नहीं प्रश्नों का प्रदेश कहा जाता था। यह दंगों और भ्रष्टाचार का प्रदेश था लेकिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगे ये सभी प्रश्न बौने हो गए हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दशकों से फलाफूला माफिया तंत्र आज सलाखों के पीछे है। जो असामाजिक तत्व दुकान, सरकारी कार्यालय, बस, ट्रेन जलाते थे। आज सरकार उन्हें चिह्नित कर वसूली कर रही है। इससे माफिया तंत्र पर लगाम लगी है। उन्होंने कहा कि जब शांति का माहौल बना तो विकास की योजनाएं भी बनीं और आज उत्तर प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। अब उस पर बीमारू राज्य का धब्बा नहीं है। आज पूरे देश में उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा जिलों में मेट्रो चल रही है। उन्होंने कहा कि वह कभी नहीं चाहेंगे कि उत्तर प्रदेश और बिहार में पहले वाली सरकारें आएं क्योंकि उन्होंने इन दोनों राज्यों में व्यापारियों की हालत देखी है।

वहीं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल ने कहा कि अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को 25 वर्ष पीछे कर दिया। उन्हें लगता था कि व्यापारी कभी उनका नहीं हो सकता। इसीलिए व्यापारियों के साथ लूट की घटनाएं खूब होती थीं।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार, नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता, विधायक सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश के सह संयोजक मुकुंद मिश्रा, क्षेत्रीय सह संयोजक विनोद गुप्ता, सुनील गुप्ता, पूनम कपूर, बीना आर्या, आरती दीक्षित, टीकम चंद सेठिया, नरेंद्र गुप्ता, रघुनंदन भदौरिया, सुरेश अवस्थी, सरोज सिंह, पारस रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.